RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं.
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, देखें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में एमएस धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा. मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था. ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.
आरआर बनाम सीएसके हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला थोड़ा सा भारी रहा हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (RR vs CSK Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. चेन्नई सुपर किंग्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना: 55%
राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs CSK 3rd T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.