RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला थोड़ा सा भारी रहा हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Preview: आज गुवाहाटी में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा. मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था. ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में एमएस धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं.

आरआर बनाम सीएसके हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला थोड़ा सा भारी रहा हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रियान पराग: गुवाहाटी के लोकल बाॅय रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान के रूप में सुर्खियों में हैं. अपने घरेलू मैदान पर अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए, पराग की भूमिका मध्य क्रम के फिनिशर से विकसित होकर टीम की रणनीतिक धड़कन बन गई है. रियान पराग इस मैच में ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे, जिनपर फैंस की नजर रहने वाली है.

वैभव सूर्यवंशी: वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज है. वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में काफी रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी भी पावर प्ले में तेज शुरुआत दिला सकते हैं.

रवींद्र जडेजा: इस आईपीएल सीजन के सबसे चर्चित फैसलों में से एक, रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान के खिलाफ गुलाबी जर्सी में नजर आएंगे. वर्ल्ड के टॉप ऑलराउंडरों में से एक होने के नाते, सीएसके की रणनीति की उनकी समझ बेहद महत्वपूर्ण होगी. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के खिलाफ रवींद्र जडेजा के चार ओवर देखना मैच का एक अहम रणनीतिक पहलू होगा.

रुतुराज गायकवाड़: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले कप्तानी का भार पूरी तरह से रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर होगा. सीएसके की बल्लेबाजी के मुख्य आधार के रूप में, रुतुराज गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी का सामना करने के लिए एक स्थिर शुरुआत देनी होगी. पावरप्ले में रुतुराज गायकवाड़ का स्ट्रोकप्ले और अनुभवी संजू सैमसन के साथ उनकी साझेदारी मैच में अहम होगी.

संजू सैमसन: संजू सैमसन हाल ही खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं. संजू सैमसन अच्छी फार्म में है इसलिए इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं.

नूर अहमद: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख स्पिनर हैं. आईपीएल में नूर अहमद ने 37 मैचों में 48 विकेट लिए हैं. गुवाहाटी में स्पिनर्स को मदद मिलती है ऐसे में नूर अहमद कारगर साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs CSK 3rd T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Barsapara Pitch Report: बारसापारा में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी