RCB vs PBKS IPL 2025, Bengaluru Weather Forecast: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स TATA IPL 2025 मैच पर बारिश का साया? जानिए कैसा रहेगा बेंगलुरु के मौसम का मिजाज

मौसम की बात करें तो मुकाबले की शुरुआत में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि इसके बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है. पूरे मैच के दौरान तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो क्रिकेट के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (Photo Credits: @samarth_kanodia/X)

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Indian Premier League 2025:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला 18 अप्रैल(शुक्रवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में छह-छह मैच खेले हैं, जिनमें चार में जीत और दो में हार मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक एक जैसा ही रहा है. हालांकि पॉइंट्स टेबल में आरसीबी बेहतर नेट रन रेट के चलते तीसरे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है. यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

आरसीबी अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराकर इस मुकाबले में उतरेगी. उस मैच में बेंगलुरु ने 173 रनों का लक्ष्य केवल 17.3 ओवर में हासिल कर लिया था. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार वापसी की है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 111 रन बनाए थे, लेकिन चहल और यान्सेन की उम्दा गेंदबाजी के दम पर केकेआर को 95 रन पर रोक दिया.

बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट(Bengaluru Weather Report)

आरसीबी बनाम पीबीकेएस का यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 18 अप्रैल(शुक्रवार) को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो मुकाबले की शुरुआत में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि इसके बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है. पूरे मैच के दौरान तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो क्रिकेट के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)

बेंगलुरु की चिन्नास्वामी पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. हालांकि हाल के कुछ मैचों में तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिली है. स्पिनर्स के लिए यह पिच खासकर दूसरी पारी में मुश्किल हो सकती है, क्योंकि ओस के कारण गेंद को ग्रिप करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

Share Now

Tags

-Rain Bengaluru Bengaluru Weather Bengaluru Weather Live Chinnaswamy Stadium indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 M. Chinnaswamy Stadium M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report PBKS PBKS vs RCB Punjab Kings Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru RCB RCB vs PBKS Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Royal Challengers vs Kings Tata IPL 2025 आईपीएल आईपीएल 2025 आरसीबी आरसीबी बनाम पीबीकेएस इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम चिन्नास्वामी स्टेडियम टाटा आईपीएल 2025 पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पीबीकेएस पीबीकेएस बनाम आरसीबी बारिश बेंगलुरु बेंगलुरु का मौसम बेंगलुरु का मौसम लाइव बेंगलुरु के मौसम बैंगलोर के मौसम रॉयल चैलेंजर्स बनाम किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स

\