Pakistan vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: बारिश से बाधित बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म, PAK ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 158 रन

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 41 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना पाए है. बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान(Photo Credit: X/@Cricbuzz)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test Day 1 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान(PAK) पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 41 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना पाए है. बांग्लादेश(BAN) के नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बांग्लादेश को शुरुआत तो अच्छी मिली 3 विकेट जल्दी निकाल लिए थे लेकिन इस बढ़त को बरकरार रखने में नाकामयाब रहे है. मैच बारिश से बाधित रहा पहला सेशन रद्द कर दिया गया था क्योकि पिच गीली थी और खिलाड़ी चोटिल होने का रिस्क नहीं ले सकते थे. बांग्लादेश के लिए दो ही बल्लेबाज सफल हो पाए है, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद ने अपने टीम को 2- 2 विकेट दिलाये है. यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का स्कोरकार्ड(PAK vs BAN 1st Test Scorecard)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी: 158/4 (सईम अयूब 56, सऊद शकील 57*, मोहम्मद रिजवान 24*)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: शोरफुल इस्लाम 2-30, हसन महमूद 2-33

पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक(2), शान मसूद(6), बाबर आजम(0) के विकेट जल्दी गिरने के बाद खुद को संभालने में सफल रही है. इसमें सैम अयूब(56) और सऊद शकील ने लड़खड़ाई पारी को संभाल कर खेलते हुए विकट परिस्तिथि से बाहर निकाला, लेकिन सैम अयूब को हसन महमूद ने आउट कर बांग्लादेश को चौथी सफलता दिलाया. जिसके वजह से पाकिस्तान आज का खेल ख़त्म होने तक 41 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना पाए है.

पहले टेस्ट मैच में सऊद शकील ने अपने युवा करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से सबसे तेज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बन गए, ​​बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने बहुत संयम के साथ बल्लेबाजी की और सैम अयूब के साथ साझेदारी की. शकील ने सईद अहमद के साथ 20 पारियों में टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा छुआ.

मैच का पहला दिन विवादों से भी भरा रहा क्योकि थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद शान मसूद(Shan Masood) काफी निराश दिखें. पाकिस्तान के कप्तान ने डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले और पैड से होते हुए स्टंप के पीछे लिटन दास के हाथों कैच हो गई. बांग्लादेश द्वारा किए गए रिव्यू में पता चला कि गेंद बल्ले से गुज़रने के बाद एज थी. लेकिन विवाद तब खड़ा हुआ जब रीप्ले में गेंद के बल्ले से गुज़रने के बाद स्पाइक दिखा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड