HK vs NEP Quadrangular T20I Series 2025 Called Off Due To Rain: क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज़ मैच में बारिश बनी विलेन, हांगकांग बनाम नेपाल मुकाबला बेनतीजा समाप्त

हांगकांग बनाम नेपाल खेला गया मुकाबला बारिश के चलते बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया. यह टूर्नामेंट का छठा मुकाबला था, लेकिन खराब मौसम ने रोमांचक मैच की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. टॉस नेपाल ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

नेपाल क्रिकेट टीम(Photo Credit:X@CricketNep)

Hong Kong National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team: हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज़ 2025 6ठा मुकाबला 12 अप्रैल(शनिवार) को मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में खेला गया. हांगकांग बनाम नेपाल खेला गया मुकाबला बारिश के चलते बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया. यह टूर्नामेंट का छठा मुकाबला था, लेकिन खराब मौसम ने रोमांचक मैच की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. टॉस नेपाल ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था. यह भी पढ़ें: क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज़ 2025 में हांगकांग और नेपाल के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानिए कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

हांगकांग की शुरुआत संभली हुई रही, और टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया. लगातार होती बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो सका और अंपायर्स को मुकाबला रद्द घोषित करना पड़ा. हांगकांग की ओर से ज़ीशान अली ने सबसे अधिक 30 रन की उपयोगी पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए. अनशुमन रथ ने भी तेज़ 17 रन बनाए, जबकि कप्तान निज़ाकत खान 16 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए.

हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच के स्कोरकार्ड

नेपाल की ओर से स्पिनर ललित राजबंशी ने शानदार गेंदबाज़ी की और 3 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके. उन्होंने हांगकांग के दोनों प्रमुख बल्लेबाजों को आउट कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. वहीं नंदन यादव को एक विकेट मिला, जबकि कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में मात्र चार रन दिए. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम हो सकता था, लेकिन बारिश ने खेल में बाधा डाल दी. इस बेनतीजा मैच के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है.

Share Now

Tags

-Rain Cricket news in hindi HK HK vs NEP Hong Kong Hong Kong cricket Hong Kong National Cricket Team Hong Kong National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Hong Kong vs Nepal Hong Kong vs Nepal Live Hong Kong vs Nepal Live Streaming Hong Kong vs Nepal Live Streaming In India icc cricket live today Lalit Rajbanshi live cricket Match Cancelled due to Rain Nepal Nepal Cricket Nepal National Cricket Team Nepal vs Hong Kong Quadrangular T20I Series 2025 Quadrangular T20 Series 2025 Quadrangular T20I series Quadrangular T20I Series 2025 Live Quadrangular T20I Series 2025 Live Online Quadrangular T20I Series 2025 Live Streaming Quadrangular T20I Series Live T20I 2025 Zeeshan Ali आईसीसी क्रिकेट लाइव आज एचके एचके बनाम एनईपी क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज़ क्वाड्रैंगुलर टी20 सीरीज़ 2025 नेपाल नेपाल क्रिकेट नेपाल बनाम हांगकांग नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बारिश बारिश में रद्द मैच भारत में हांगकांग बनाम नेपाल लाइव स्ट्रीमिंग लाइव क्रिकेट हांगकांग हांगकांग क्रिकेट हांगकांग बनाम नेपाल हांगकांग बनाम नेपाल लाइव हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\