R Smaran Ruled Out From IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के चोटिल खिलाड़ी आर स्मरण बाहर, रणजी रिकॉर्डधारी हर्ष दुबे होंगें SRH स्क्वाड में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले खराब प्रदर्शन और अब चोटिल खिलाड़ियों ने टीम की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. कर्नाटक के युवा बल्लेबाज़ आर स्मरण, जो एडम ज़म्पा की जगह टीम से जुड़े थे, अब चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह SRH ने विदर्भ के उभरते हुए ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है.

हर्ष दुबे(Credit: X)

R Smaran Ruled Out From IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले खराब प्रदर्शन और अब चोटिल खिलाड़ियों ने टीम की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. कर्नाटक के युवा बल्लेबाज़ आर स्मरण, जो एडम ज़म्पा की जगह टीम से जुड़े थे, अब चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह SRH ने विदर्भ के उभरते हुए ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है. जहां रणजी ट्रॉफी में दुबे का प्रदर्शन लाजवाब रहा है, वहीं सफेद गेंद क्रिकेट में उनके आंकड़े अभी कुछ खास नहीं हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 20 पारियों में 21 विकेट चटकाए हैं और उनका औसत 34.66 का रहा है. वहीं, टी20 में 16 पारियों में उन्होंने सिर्फ 9 विकेट लिए हैं और इकॉनमी रेट 6.78 का है. हालांकि, रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी गिनती भविष्य के संभावित सितारों में की जा रही है. SRH के लिए वे एक नई उम्मीद बन सकते हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी तय, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका; यहां देखें टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड

रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, IPL में मिली बड़ी छलांग

22 वर्षीय हर्ष दुबे ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. दुबे ने इस सीजन में कुल 69 विकेट चटकाए और रणजी इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. उन्होंने बिहार के बाएं हाथ के स्पिनर अशुतोष अमन का 2018-19 में बनाया गया 68 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा. दुबे को SRH ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है. वे एक बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं.

SRH की स्थिति चिंताजनक, प्लेऑफ की राह मुश्किल

सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2025 की कहानी अब तक निराशाजनक रही है. पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम ने इस बार अब तक खेले गए 10 में से सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. SRH का नेट रन रेट -1.192 है, जो सभी 10 टीमों में सबसे खराब है, यहां तक कि पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) से भी. अब SRH के पास सिर्फ 4 मुकाबले बचे हैं और अगर वे सभी जीत भी जाते हैं तो टीम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें अब दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर हो गई हैं. SRH का अगला मुकाबला सोमवार शाम को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला जाएगा.

Share Now

Tags

Adam Zampa Replacement harsh dubey Harsh Dubey IPL Debut Harsh Dubey Ranji Record Harsh Dubey SRH Harsh Dubey Vidarbha IPL 2025 IPL 2025 Latest Update IPL 2025 Playoff Race IPL 2025 Squad Change IPL 2025 टीम में बदलाव IPL 2025 प्लेऑफ रेस R Smaran R Smaran Injury ranji SRH SRH Injury Updates SRH Points Table SRH Team News SRH vs DC SRH की चोट अपडेट SRH टीम न्यूज SRH पॉइंट्स टेबल SunRisers Hyderabad आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 टीम में बदलाव आईपीएल 2025 नवीनतम अपडेट आईपीएल 2025 प्लेऑफ रेस आईपीएल 2025 लेटेस्ट अपडेट आर स्मरण आर स्मरण चोट आर स्मरण चोटम आर स्मरन एडम ज़म्पा प्रतिस्थापन एडम ज़म्पा रिप्लेसमेंट एसआरएच एसआरएच अंक तालिका एसआरएच चोट अपडेट एसआरएच टीम न्यूज एसआरएच टीम समाचार एसआरएच पॉइंट्स टेबल एसआरएच बनाम डीसी रणजी रनजी सनराइजर्स रणबीर सनराइजर्स हैदराबाद हर्ष आर्यन हर्ष दुबे हर्ष दुबे IPL डेब्यू हर्ष दुबे SRH हर्ष दुबे आईपीएल डेब्यू हर्ष दुबे एसआरएच हर्ष दुबे रणजी रिकॉर्ड हर्ष दुबे विदर्भ हर्ष मित्र आईपीएल हिट हर्ष मित्र एसआरएच हर्ष मित्र रनजी रिकॉर्ड

\