R Ashwin On Dhoni: 'मैं जीवनभर उनका ऋणी रहूंगा', दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बनने के लिए रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को किया शुक्रिया अदा

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक बनने में मदद करने के लिए एमएस धोनी का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि वह सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के हमेशा 'ऋणी' रहेंगे.

R Ashwin, MS Dhoni (Photo Credit: FB)

नई दिल्ली, 17 मार्च: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक बनने में मदद करने के लिए एमएस धोनी का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि वह सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के हमेशा 'ऋणी' रहेंगे. यह भी पढ़ें: Jadeja's Special Message For Ashwin: टेस्ट क्रिकेट में 100 टेस्ट में 500 विकेट हासिल करने के लिए रविचंद्रन अश्विन के लिए रवींद्र जडेजा ने शेयर की खास मेसेज, देखें वीडियो

आर.अश्विन ओपनिंग सीजन में सीएसके टीम का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. फिर, 2009 में उन्होंने केप टाउन में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ डेब्यू किया.

अश्विन के हवाले से कहा गया, "2008 में मैं महान खिलाड़ियों (सीएसके ड्रेसिंग रूम में) मैथ्यू हेडन और एमएस धोनी से मिला. तब मैं कुछ भी नहीं था, मैं उस टीम में कहां खेल सकता था जिसमें मुथैया मुरलीधरन थे.

''धोनी ने मुझे जो मौके दिए उसके लिए मैं जीवन भर उनका ऋणी रहूंगा। उन्होंने मुझे क्रिस गेल के खिलाफ नई बॉल थमाई और 17 साल बाद अनिल भाई उस दिन के बारे में बात कर रहे थे.

नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले अश्विन पिछले हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी बने.

अनुभवी ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद 100 से कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट हासिल करने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी