R Ashwin New Record: रांची टेस्ट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं आर अश्विन, बस एक कदम हैं दूर; देखें दिग्गज गेंदबाज के आकंड़े

राजकोट टेस्ट मैच में आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे. ऐसा करने वाले आर अश्विन दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. अब रांची टेस्ट में भी आर अश्विन एक बड़े कीर्तिमान को अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरा वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं.

आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा  मुकाबला शुक्रवार यानी 23 फरवरी से रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने राजकोट (Rajkot) में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. WPL 2024 Opening Ceremony: कार्तिक आर्यन से लेकर शाहिद कपूर तक, ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे दिखाएंगे अपना जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया और 434 रनों से टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में टीम इंडिया रांची टेस्ट (Ranchi Test) में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी.

राजकोट टेस्ट मैच में आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे. ऐसा करने वाले आर अश्विन दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. अब रांची टेस्ट में भी आर अश्विन एक बड़े कीर्तिमान को अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरा वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं.

अब तक आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 99 विकेट हासिल कर चुके हैं. ऐसे में आर अश्विन रांची टेस्ट में एक विकेट ले लेते हैं तो वह इस बड़े उपलब्धि को अपने नाम दर्ज कर लेंगे. अब तक कोई भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकट नहीं नहीं ले पाया है. टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ भागवत चंद्रशेखर ने 95 और अनिल कुंबले ने 92 विकेट ही हासिल किए थे.

बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में आर अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. टीम इंडिया के लिए आर अश्विन ने सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले गेंदबाज बन गए थे. वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में भी आर अश्विन ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है. इस लिस्ट में आर अश्विन ने नौवें नंबर पर काबिज हैं.

टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े