Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की 18 सदस्यीय टीम घोषित, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा समेत अर्शदीप सिंह शामिल

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार सहित पावर-हिटर और ऑलराउंडर्स का एक मजबूत ग्रुप चुना है. गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे.

विजय हजारे ट्रॉफी (Photo credit: X @BCCIDomestic)

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी, जिसके लिए पंजाब ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है. फिलहाल कप्तान के नाम की घोषणा नहीं हुई है. भारत 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा. ऐसे में यह तय नहीं है कि गिल, अभिषेक और अर्शदीप की उपलब्धता कितनी होगी. शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्थान नहीं दिया गया है. हालांकि, अभिषेक और अर्शदीप इस टी20 टीम का हिस्सा हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में इस बार तड़का लगाएंगे भारतीय दिग्गज, यहां देखें स्ट्रीमिंग, टाइम टेबल और वेन्यू के साथ टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार सहित पावर-हिटर और ऑलराउंडर्स का एक मजबूत ग्रुप चुना है. गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे.

पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. यह टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी. यह टीम 24 दिसंबर को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगले मुकाबले में उसके सामने छत्तीसगढ़ की टीम होगी. 29 दिसंबर को पंजाब का सामना उत्तराखंड से होगा, जबकि 31 दिसंबर को यह टीम हिमाचल प्रदेश का सामना करेगी.

अगले साल 3 जनवरी को पंजाब का सामना सिक्किम से होगा, जबकि 6 जनवरी को यह टीम गोवा से भिड़ेगी. 8 जनवरी को मुंबई की टीम से उसका सामना होगा। पंजाब की टीम अपने सभी 7 लीग मैच जयपुर में खेलेगी.

पंजाब को पिछले सीजन क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. अर्शदीप 2024-25 सीजन में उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड