Punjab Beat Chennai, TATA IPL 2025 49th Match Scorecard: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें CSK बनाम PBKS के मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पंजाब किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 72 रनों की धुआंधार पारी खेली.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter/@IPL)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA IPL 2025 49th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. टूर्नामेंट का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, TATA IPL 2025 49th Match 1st Inning Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को दिया 191 रनों का टारगेट, सैम करन ने खेली धमाकेदार पारी, युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक; यहां देखें पहली पारी लाइव स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 48 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सैम करन और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 125 तन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 190 रन बनाकर सिमट गई. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार युवा आलराउंडर सैम करन ने सबसे ज्यादा 88 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सैम करन ने 47 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के लगाए. सैम करन के अलावा घातक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक ली हैं. युजवेंद्र चहल के अलावा अर्शदीप सिंह और मार्को जानसन ने दो-दो विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पंजाब किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 72 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन बटोरे.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना और खलील अहमद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मथीशा पथिराना और खलील अहमद के अलावा नूर अहमद और रवीन्द्र जड़ेजा ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 190/10, 19.2 ओवर (शेख रशीद 11 रन, आयुष म्हात्रे 7 रन, सैम करन 88 रन, रवींद्र जड़ेजा 17 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 32 रन, शिवम दुबे 6 रन, एमएस धोनी 11 रन, दीपक हुडा 2 रन, अंशुल कंबोज 0 रन, नूर अहमद 0 रन और खलील अहमद नाबाद 0 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 2 विकेट, मार्को जानसन 2 विकेट, हरप्रीत ब्रार 1 विकेट, अज़मतुल्लाह उमरज़ई 1 विकेट और युजवेंद्र चहल 4 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 194/6, 19.4 ओवर (प्रियांश आर्य 23 रन, प्रभसिमरन सिंह 54 रन, श्रेयस अय्यर 72 रन, नेहल वढेरा 5 रन, शशांक 23 सिंह रन, जोश इंगलिस नाबाद 6 रन, सूर्यांश शेडगे 1 रन और मार्को जानसन नाबाद 4 रन.)

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी: (खलील अहमद 2 विकेट, नूर अहमद 1 विकेट, रवीन्द्र जड़ेजा 1 विकेट और मथीशा पथिराना 2 विकेट).

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Arshdeep Singh Ayush Mhatre Azmatullah Omarzai Chennai Chennai Pitch Report Chennai Super Kings Chennai Super Kings vs Punjab Kings Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Match Score Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Match Scorecard Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Score Update Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Scorecard Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Streaming Chennai Super Kings vs Punjab Kings Pitch Report Chennai Super Kings vs Punjab Kings Scorecard Chennai Super Kings vs Punjab Kings Scorecard Update Chennai Super Kings vs Punjab Kings Stats Chennai Weather Chennai Weather Report Chennai weather update CSK vs PBKS CSK vs PBKS Head-to-Head CSK vs PBKS IPL Match CSK vs PBKS Live Match CSK vs PBKS Live Match Score CSK vs PBKS Live Match Scorecard CSK vs PBKS Live Score Update CSK vs PBKS Live Toss Update CSK vs PBKS Match Prediction CSK vs PBKS Pitch Report CSK vs PBKS Toss Prediction Deepak Hooda Dewald Brevis Harpreet Brar indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Josh Inglis Khaleel Ahmed MA Chidambaram Stadium MA Chidambaram Stadium Pitch Report MA Chidambaram Stadium Weather Marco Jansen Matheesha Pathirana MS Dhoni Nehal Wadhera Noor Ahmad Priyansh Arya Punjab Kings Ravindra Jadeja Sam Curran Shaik Rasheed Shashank Singh Shivam Dube Shreyas Iyer Suryansh Shedge Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today ipl match Where To Watch Chennai Super Kings vs Punjab Kings Yuzvendra Chahal अजमतुल्लाह उमरजई अर्शदीप सिंह आईपीएल आईपीएल 2025 आयुष म्हात्रे इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एमए चिदम्बरम स्टेडियम एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच एमए चिदम्बरम स्टेडियम मौसम एमएस धोनी खलील अहमद चेन्नई चेन्नई पिच रिपोर्ट चेन्नई मौसम चेन्नई मौसम अपडेट चेन्नई मौसम रिपोर्ट चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स जोश इंगलिस टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 डेवाल्ड ब्रेविस दीपक हुडा नूर अहमद नेहल वढेरा पंजाब किंग्स प्रियांश आर्य मथीशा पथिराना मार्को जानसन युजवेंद्र चहल रवींद्र जडेजा शशांक सिंह शिवम दुबे शेख रशीद श्रेयस अय्यर सीएसके बनाम पीबीकेएस सीएसके बनाम पीबीकेएस लाइव स्ट्रीमिंग सूर्यांश शेडगे सैम करन हरप्रीत बराड़

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Tilak Varma Gets Angry At Arshdeep Singh: आखिर अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़क गए तिलक वर्मा? ड्रेसिंग रूम से जुड़ा हैं मामला; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Nepal vs Canada Live Streaming: नेपाल और कनाडा के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\