CSK vs PBKS, TATA IPL 2025 49th Match 1st Inning Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को दिया 191 रनों का टारगेट, सैम करन ने खेली धमाकेदार पारी, युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक; यहां देखें पहली पारी लाइव स्कोरकार्ड
सैम करन (Photo Credit: X Formerly Twitter/@IPL)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA IPL 2025 49th Match 1st Inning Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. टूर्नामेंट का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने नौ मैचों में महज दो जीते हैं और सात हारे हैं. चार अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है. पंजाब किंग्स की स्थिति अच्छी है. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल 5वें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 15 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहली भिड़ंत में पंजाब किंग्स की टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबला खेला गया था. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 48 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सैम करन और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 125 तन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 190 रन बनाकर सिमट गई. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार युवा आलराउंडर सैम करन ने सबसे ज्यादा 88 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सैम करन ने 47 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के लगाए. सैम करन के अलावा घातक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक ली हैं. युजवेंद्र चहल के अलावा अर्शदीप सिंह और मार्को जानसन ने दो-दो विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 190/10, 19.2 ओवर (शेख रशीद 11 रन, आयुष म्हात्रे 7 रन, सैम करन 88 रन, रवींद्र जड़ेजा 17 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 32 रन, शिवम दुबे 6 रन, एमएस धोनी 11 रन, दीपक हुडा 2 रन, अंशुल कंबोज 0 रन, नूर अहमद 0 रन और खलील अहमद नाबाद 0 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 2 विकेट, मार्को जानसन 2 विकेट, हरप्रीत ब्रार 1 विकेट, अज़मतुल्लाह उमरज़ई 1 विकेट और युजवेंद्र चहल 4 विकेट).