क्रिकेट

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सेलेक्ट किया गया KKR का यह तेज गेंदबाज हुआ कोरोना संक्रमित

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. वह टीम के चौथे खिलाड़ी हैं जो इस महामारी की चपेट में आए हैं. इएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा से पहले केकेआर के वरूण चक्रवर्ती, संदीप वारियर और टिम सेफर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सेलेक्ट किया गया KKR का यह तेज गेंदबाज हुआ कोरोना संक्रमित
कोलकाता नाईट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 8 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. वह टीम के चौथे खिलाड़ी हैं जो इस महामारी की चपेट में आए हैं. इएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा से पहले केकेआर के वरूण चक्रवर्ती, संदीप वारियर और टिम सेफर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. समझा जाता है कि कृष्णा ने अहमदाबाद में आईपीएल बबल में शामिल होने से पहले सभी टेस्ट पास किए थे लेकिन बेंगलुरु वापस लौटने पर वह पॉजिटिव पाए गए.

शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए कृष्णा को स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुना था. कृष्णा ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में वनडे सीरीज के दौरान डेब्यू किया था और तीन मैचों में छह विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, नाम रखा-चेतक

केकेआर की टीम में वरूण और संदीप दो ऐसे खिलाड़ी थे जो पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. केकेआर के अलावा कुछ अन्य टीमों में भी कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया था. वरूण और संदीप के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव पाए गए थे.

इससे पहले, शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि टिम सेफर्ट भी कोरोना की चपेट में आए हैं और वह फिलहाल भारत में ही रहेंगे. कृष्णा ने केकेआर के लिए इस सीजन में सात मैच खेले और आठ विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).