Prabhsimran Singh New Milestone: प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए बनाया 'महारिकॉर्ड', क्रिस गेल और केएल राहुल की बराबरी की, David Miller से निकले आगे

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार (4 मई) को उन्होंने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल में इस सीजन में अपना लगातार तीसरा पचास से अधिक का स्कोर बनाया है.

Prabhsimran Singh (Photo: X)

Prabhsimran Singh New Milestone: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के मौजूदा संस्करण में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार (4 मई) को उन्होंने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेल में इस सीजन में अपना लगातार तीसरा पचास से अधिक का स्कोर बनाया है. प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच एक बड़ी पारी खेली. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 48 गेंदों में 91 रनों की पारी खेले. जिसमें 6 चौका और 7 छक्का लगाया. बीच प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार सबसे अधिक पचास से अधिक स्कोर बनाने के केएल राहुल और क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके अलावा एक रिकॉर्ड में उन्होंने डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढें: SRH vs DC TATA IPL 2025 Records: आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, डालें ,लिस्ट पर एक नजरें

राहुल यकीनन पंजाब फ्रैंचाइज़ के लिए खेलने वाले अब तक के सर्वश्रेष्ठ ओपनर थे क्योंकि उन्होंने 2018, 2019 और 2020 में तीन बार लगातार 50+ स्कोर बनाए थे. गेल ने भी 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन फिर ऐसा नहीं कर सके. प्रभसिमरन पांच साल बाद यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले पंजाब किंग्स के पहले ओपनर बन गए हैं.

आईपीएल में पंजाब के सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक लगातार पचास से अधिक स्कोर

3 - क्रिस गेल (2018)

3 - केएल राहुल (2018)

3 - केएल राहुल (2019)

3 - केएल राहुल (2020)

3* - प्रभसिमरन सिंह (2025)

इस बीच, 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 25 साल की उम्र से पहले अपना आठवां पचास से अधिक स्कोर बनाया है. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में डेविड मिलर का सर्वकालिक पंजाब किंग्स के लिए रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. पंजाब फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले मिलर ने 25 साल की उम्र से पहले सात बार पचास से अधिक रन बनाए हैं. जबकि युवा शॉन मार्श ने भी छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है. हालांकि, प्रभसिमरन सिंह ने इस मामले में दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए फ्रैंचाइज़ी के लिए एक रिकॉर्ड बनाया है.

25 साल की उम्र से पहले पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा 50 से ज़्यादा रन

8* - प्रभसिमरन सिंह

7 - डेविड मिलर

6 - शॉन मार्श

​​मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 236 रन का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 91 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 180 और 220 के स्ट्राइक रेट से क्रमशः 45 और 33* रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट