PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने से गदगद पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया, कहां- भारत के लिए आज बड़ा दिन

भारत में रविवार यानी आज का दिन काफी खास है। एक तरफ नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, टी20 विश्व कप में भारत का सामना पाकिस्तान से आज ही है. आम तौर पर कोई भी कार्यक्रम इस मैच से बड़ा नहीं होता, लेकिन यहां देश का ध्यान बंटने वाला है.

Danish Kaneria (Photo Credit: IANS)

नई दिल्ली, 9 जून: भारत में रविवार यानी आज का दिन काफी खास है. एक तरफ नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, टी20 विश्व कप में भारत का सामना पाकिस्तान से आज ही है. आम तौर पर कोई भी कार्यक्रम इस मैच से बड़ा नहीं होता, लेकिन यहां देश का ध्यान बंटने वाला है. यह भी पढ़ें: IND vs PAK ICC T20 World Cup 2024: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप महामुकाबले में ये 5 ख़िलाड़ी लहरा सकते है परचम, इनपर रहेगी सबकी निगाहें

शपथ समारोह शाम 7:15 राष्ट्रपति भवन में होगा और भारत-पाकिस्तान मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

रविवार को और खास बनाने के लिए दानिश ने शपथ ग्रहण समारोह और पाकिस्तान पर भारत की जीत के साथ भारतीयों को 'दोहरी खुशी' मिलने की भविष्यवाणी की.

कनेरिया ने आईएएनएस से कहा, "मैं मोदी साहब को फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है। रविवार को भारतीयों के लिए दोहरी खुशी होगी."

एक तरफ टीम इंडिया है, जो आयरलैंड को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर है। दूसरी तरफ विश्व कप में डेब्यू कर रहे संयुक्त राज्य अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तान की टीम है जो इस मैच को जीतकर प्रतियोगिता में वापसी की उम्मीद कर रही है.

भारत के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है. अपने पड़ोसी के खिलाफ हारने पर वह टूर्नामेंट के सुपर 8 में जगह बनाने से चूक सकता है. कनेरिया ने आगे बताया कि आखिर पीसीबी क्या गलत कर रहा है.

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, "उनका अहंकार कभी खत्म नहीं होता, उनके इरादे साफ नहीं हैं. वे परिवार और रिश्तेदारों के आधार पर टीम बनाते हैं और कोई भी देश के बारे में नहीं सोचता. इस तरह से टीम नहीं बनती. अगर आप खिलाड़ियों के करियर के साथ अन्याय कर रहे हैं, तो यही होगा. पहले मैच में पाकिस्तान के साथ जो हुआ, वह आगे भी हो सकता है."

 

Share Now

संबंधित खबरें

Thrissur Blast: केरल में पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

PM Narendra Modi Is a Terrorist’: मल्लिकार्जुन खड़गे के 'आतंकवादी' वाले बयान पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई; बीजेपी ने की माफी की मांग

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारत-दक्षिण कोरिया शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्योंग के बीच हुई वार्ता; चिप्स से लेकर जहाज तक 'फ्यूचरिस्टिक पार्टनरशिप' पर मुहर (Watch Video)