Players With Most Wickets In India vs Pakistan T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में इन गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप पर है ये दिग्गज

टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को फिर से मिडिल आर्डर में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह पर फिर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 6th Match: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का छठां मुकाबला कल यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Australia Women, 1st ODI Match 2025 Live Streaming In India: भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को फिर से मिडिल आर्डर में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह पर फिर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी. ओमान के खिलाफ अयूब खाता नहीं खोल पाए थे. वहीं, फखर जमान और कप्तान सलमान बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. अबरार अहमद पर स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार होगा.

टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछली 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 82.06 की औसत से 413 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने 10 पारियों में 204.02 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 10 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 10 पारियों में 262 रन बनाए हैं और साहिबजादा फरहान ने 10 पारियों में 246 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 10 मैचों में 6.44 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार है. हालांकि राजनीतिक तनाव की वजह से इस महामुकाबले की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया और पाकिस्तान मुकाबलों में हर रन की अहमियत होती है और कई बल्लेबाज अपने बल्ले से यादगार प्रदर्शन कर चुके हैं. कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने इन मुकाबलों में लगातार रन बनाकर अपना दबदबा कायम रखा है. ऐसे में एशिया कप टी20 फॉरमेट के आगामी सीजन से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं.

इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

हार्दिक पांड्या: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले पायदान पर हैं. हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2016 में खेला था. हार्दिक पांड्या ने सात मुकाबलों की छह पारियों में 12 की उम्दा औसत के साथ 13 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान हार्दिक पांड्या की इकॉनमी रेट 7.25 की रही है. हार्दिक पांड्या का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/8 का रहा है.

जसप्रीत बुमराह और उमर गुल: इस मामले में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और उमर गुल हैं. जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 और उमर गुल ने टीम इंडिया के खिलाफ 11 विकेट लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने सात पारियों में 17.18 की और और 7.26 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है. जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/26 का रहा है. उमर गुल ने छह पारियों में 16.18 की औसत और 8.27 की इकॉनमी से ये विकेट चटकाए हैं. उमर गुल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/37 का रहा है.

नसीम शाह, अर्शदीप सिंह और हारिस रऊफ: इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से नसीम शाह, अर्शदीप सिंह और हारिस रऊफ हैं. इन तीनों गेंदबाजों ने सात-सात विकेट अपने नाम दर्ज करवाए हैं. नसीम शाह ने टीम इंडिया के खिलाफ चार पारियों में 16.57 की औसत और 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. अर्शदीप सिंह ने चार पारियों में 17.57 की औसत और 7.85 की इकॉनमी रेट से पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की है. हारिस रऊफ ने पांच पारियों में 22.14 की औसत और 8.15 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं.

मोहम्मद आमिर, इरफान पठान और मोहम्मद नवाज: चौथे स्थान पर भी 3 गेंदबाज हैं. मोहम्मद आमिर, इरफान पठान और मोहम्मद नवाज ने छह-छह विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने तीन पारियों में 8.66 की औसत और 4.72 की इकॉनमी रेट से ये विकेट लिए हैं. टीम इंडिया के लिए इरफान पठान ने तीन पारियों में 11 की औसत और 6 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. मोहम्मद नवाज ने भी 3 पारियों में 16.66 की औसत और 8.57 की औसत से 6 विकेट लिए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\