Peshawar Zalmi Beat Islamabad United, PSL 2025 22nd Match Scorecard: पेशावर जाल्मी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 6 विकेट से रौंदा, बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक; यहां देखें PZ बनाम IU मैच का स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों पर चार चौका और एक छक्का लगाया. साहिबजादा फरहान के अलावा बेन द्वारशुइस ने 33 रन बनाए.

बाबर आजम (Photo credit: X @thepslt20)

Peshawar Zalmi vs Islamabad United Pakistan Super League 2025 22nd Match Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 22वां मैच 2 मई को पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में पेशावर जाल्मी की टीम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पेशावर जाल्मी की टीम ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की अगुवाई शादाब खान (Shadab Khan) कर रहे हैं. जबकि, पेशावर जाल्मी की कमान बाबर आजम (Babar Azam) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Peshawar Zalmi vs Islamabad United, PSL 2025 22nd Match 1st Inning Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जाल्मी के सामने रखा 144 रनों का टारगेट, बेन द्वारशुइस ने खेली धुआंधार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों पर चार चौका और एक छक्का लगाया. साहिबजादा फरहान के अलावा बेन द्वारशुइस ने 33 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पेशावर जाल्मी की टीम को अहमद दानियाल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पेशावर जाल्मी की ओर से मोहम्मद अली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद अली के अलावा अहमद दानियाल, सैम अयूब, ल्यूक वुड, हुसैन तलत और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट चटकाए. पेशावर जाल्मी की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पेशावर जाल्मी की टीम ने 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पेशावर जाल्मी की तरफ से माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 55 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान माज़ सदाकत ने 33 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. माज़ सदाकत के अलावा बाबर आजम ने 53 रन बटोरे.

वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को काइल मेयर्स ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से काइल मेयर्स, बेन द्वारशुइस, रिले मेरेडिथ और नसीम शाह ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी: 143/9, 20 ओवर (काइल मेयर्स 18 रन, साहिबजादा फरहान 36 रन, कॉलिन मुनरो 11 रन, सलमान अली आगा 4 रन, शादाब खान 15 रन, आजम खान 8 रन, साद मसूद 1 रन, इमाद वसीम 10 रन, बेन द्वारशुइस नाबाद 33 रन और नसीम शाह 1 रन.)

पेशावर जाल्मी की गेंदबाजी: (अहमद दानियाल 1 विकेट, मोहम्मद अली 3 विकेट, सैम अयूब 1 विकेट, ल्यूक वुड 1 विकेट, हुसैन तलत 1 विकेट और अल्जारी जोसेफ 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पेशावर जाल्मी की बल्लेबाजी: 147/4, 16.4 ओवर (मिच ओवेन 6 रन, सैम अयूब 1 रन, बाबर आजम नाबाद 53 रन, मोहम्मद हारिस 13 रन, माज़ सदाकत 55 रन और मैक्स ब्रायंट नाबाद 4 रन.)

इस्लामाबाद यूनाइटेड की गेंदबाजी: (काइल मेयर्स 1 विकेट, बेन द्वारशुइस 1 विकेट, रिले मेरेडिथ 1 विकेट और नसीम शाह 1 विकेट).

Share Now

Tags

2025 Pakistan Super League 2025 पाकिस्तान सुपर लीग Ahmed Daniyal Alzari Joseph Azam Khan Babar Azam Ben Dwarshuis Colin Munro Hussain Talat Imad Wasim Islamabad United vs Peshawar Zalmi Islamabad United vs Peshawar Zalmi live Streaming In India Kyle Mayers Luke Wood Maaz Sadaqat Max Bryant Mitch Owen Mohammad Ali Mohammad Haris Naseem Shah PAKISTAN SUPER LEAGUE Pakistan Super League 2025 Pakistan Super League 2025 Schedule Pat Cummins Peshawar Zalmi vs Islamabad United peshawar zalmi vs islamabad united match peshawar zalmi vs islamabad united match scorecard peshawar zalmi vs islamabad united players. peshawar zalmi vs islamabad united Peshawar Zalmi vs Islamabad United PSL 2025 Peshawar Zalmi vs Islamabad United PSL 2025 Live Streaming peshawar zalmi vs islamabad united stats peshawar zalmi vs islamabad united timeline PSL PSL 2025 PSL 2025 Schedule psl today match pz vs iu pz vs iu 2025 pz vs iu live streaming Riley Meredith Saad Masood Sahibzada Farhan Saim Ayub Salman Ali Agha Shadab Khan Where To Watch Islamabad United vs Peshawar Zalmi Where To Watch Pakistan Super League Where To Watch Pakistan Super League 2025 अल्जारी जोसेफ अहमद डेनियल आजम खान इमाद वसीम इस्लामाबाद यूनाइटेड इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स काइल मेयर्स कॉलिन मुनरो नसीम शाह पाकिस्तान सुपर लीग पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पाकिस्तान सुपर लीग 2025 शेड्यूल पाकिस्तान सुपर लीग कहां देखें पीएसएल 2025 पीएसएल 2025 शेड्यूल पेशावर जाल्मी पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन पैट कमिंस बाबर आजम बेन द्वारशुइस माज़ सदाकत मिच ओवेन मैक्स ब्रायंट मोहम्मद अली मोहम्मद हारिस रिले मेरेडिथ ल्यूक वुड शादाब खान सलमान अली आगा साद मसूद साहिबजादा फरहान सैम अयूब हुसैन तलत

\