बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा- पीसीबी एशिया कप की मेजबानी के लिए पाकिस्तान स्वतंत्र, लेकिन भारत वहां खेलने नहीं जाएगा

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एशिया कप की मेजबानी करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी

बीसीसीआई (File Photo)

नई दिल्ली:  बीसीसीआई (BCCI) ने साफ कर दिया है कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एशिया कप की मेजबानी करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. बीसीसीआई ने कहा है कि एशिया कप का स्तर तटस्थ होना चाहिए, क्योंकि उसके लिए इस समय पाकिस्तान जाना विकल्प ही नहीं है. इसी साल एशिया कप खेला जाना है, जो इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा है कि मेजबानी का कोई मुद्दा नहीं है और यह सिर्फ तटस्थ स्थल पर खेलने की बात है, क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. अधिकारी ने कहा, "सवाल यह नहीं है कि पीसीबी मेजबानी कर रही है.यह टूर्नामेंट के स्थल की बात है। अभी इस समय जैसी चीजें हैं, यह साफ है कि हमें तटस्थ स्थल चाहिए होंगे. ऐसी कोई संभावना नहीं है कि भारत मल्टी नेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भी पाकिस्तान जाए. यह भी पढ़े: श्रीलंका में होने वाले यूथ एशिया कप के लिए ध्रुव जुरेल को मिली अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान

अगर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) इस बात से खुश है कि एशिया कप बिना भारत के हो तो यह अलग बात है. लेकिन अगर भारत को एशिया कप का हिस्सा होना है तो यह जरूरी है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में न हो.2018 में एशिया कप भारत में होना था, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर वीजा की समस्या हुई थी और इसी कारण एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया गया था और इसकी मेजबानी बीसीसीआई ने की थी. अधिकारी ने कहा कि पीसीबी भी यही कर सकती है.

उन्होंने कहा, "तटस्थ स्थल हमेशा से विकल्प रहते हैं. बीसीसीआई ने 2018 में यह किया था. पाकिस्तान में 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर आतंकवादियों में हमला कर दिया था तब से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हुआ था, लेकिन हाल ही में श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया और अभी इस समय बांग्लादेश भी दौरे पर है. हालांकि भारत और पाकिस्तान का मुद्दा इससे भी ज्यादा है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों के कारण यह स्थिति है कि भारत किसी भी सूरत में मौजूद हाल में पाकिस्तान का दौर नहीं कर सकता.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\