क्रिकेट

पीसीबी ने बांग्लादेश बोर्ड की बात को ठुकराया, एक टेस्ट पाकिस्तान में और दूसरा ढाका में कराने की कही थी बात

बांग्लादेश ने इस शर्त पर पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच खेलने पर सहमति जतायी है कि आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा मैच ढाका में आयोजित किया जाये लेकिन इस प्रस्ताव को पीसीबी ने ठुकरा दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया

पीसीबी ने बांग्लादेश बोर्ड की बात को ठुकराया, एक टेस्ट पाकिस्तान में और दूसरा ढाका में कराने की कही थी बात
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Photo Credit: IANS)

कराची: बांग्लादेश ने इस शर्त पर पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच खेलने पर सहमति जतायी है कि आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा मैच ढाका में आयोजित किया जाये लेकिन इस प्रस्ताव को पीसीबी ने ठुकरा दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और स्पष्ट किया है कि दोनों टेस्ट पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखला का हिस्सा हैं और वे वहीं पर खेले जाने चाहिये. अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह हैरानी भरा है कि बीसीबी एक टेस्ट में पाकिस्तान में और दूसरा बांग्लादेश में खेलना चाहता है. ’’

बांग्लादेश को 18 जनवरी से पाकिस्तान का दौरा करना है जिसमें दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। लेकिन यह दौरान अब भी अनिश्चित ही है क्योंकि बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे पाकिस्तान में केवल टी20 श्रृंखला ही खेलेंगे, टेस्ट मैच नहीं. यह भी पढ़े: पीसीबी की सफाई, कहा- श्रीलंका टीम को दौरे के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया

बांग्लादेश पहले पाकिस्तान में तीन टी20 मैच खेलना चाहता था लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वे सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद निर्णय करेंगे कि वे टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे या नहीं. पीसीबी ने हालांकि तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैचों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).