मिसबाह का फरमान: अब पाक क्रिकेटरों को नहीं मिलेगी उनकी सबसे पसंदीदा चीज

मिसबाह ने आदेश जारी किये हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करनी होगी.

पाकिस्तान टीम (Photo Credits: Twitter)

कराची: पाकिस्तान के नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने घरेलू टूर्नामेंट और राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों के आहार और पोषण की योजना बदल दी है. मिसबाह ने आदेश जारी किये हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करनी होगी.

बता दें कि हाल ही में मिसबाह उल हक ने जोर देते हुए कहा था कि टीम की ड्रेसिंग रूम संस्कृति में पूर्ण बदलाव की जरूरत है और देश के क्रिकेट ढांचे में आमूलचूल बदलाव में समय लगेगा. पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिसबाह को मुख्य चयनकर्ता की भूमिका भी सौंपी गई है.

यह भी पढ़े: टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेकर T20 और वनडे पर फोकस करेंगे वहाब रियाज

मिसबाह ने कहा था, ‘‘एक कोच और नेतृत्वकर्ता के रूप में कोई भी यही चाहता है कि उसके पास ऐसी टीम हो जो मैच में तुरंत दबदबा बनाए और विरोधी टीम को दबाव में डाले. लेकिन यह आदर्श स्थिति होती है. वास्तविक जीवन में आपको उपलब्ध खिलाड़ियों के आधार पर रणनीति बनानी होती है, मैं भी ऐसा ही करूंगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक अंत में लक्ष्य यही होता है कि आपके पास बेहद मजबूत टीम हो लेकिन हमें शुरुआत उसी के साथ करनी होती है जो हमारे पास उपलब्ध होता है. क्रिकेट ढांचे में आमूलचूल बदलाव में समय लगेगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी