PBKS vs RR, TATA IPL 2025 18th Match Key Players To Watch Out: पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर है. पंजाब किंग्स घर में सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन में प्रदर्शन अबतक फीका रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 में से 2 मैच गंवाए हैं और एक में ही जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 9वें पायदान पर है.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab King Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, IPL 2025 18th Match Key Players: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 18वां मुकाबला आज यानी पांच अप्रैल को पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम (RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स के पास कई धुरंधर खिलाड़ी है. हालांकि ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन जैसे ऑलराउंडर अभी तक बल्लेबाजी में ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुए हैं, क्योंकि टॉप ऑर्डर ही शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति थोड़ी अलग नजर आ रहीं है. PBKS vs RR, TATA IPL 2025 18th Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स की 'विजय रथ' को रोकने के लिए मैदान में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये पंजाब का होम ग्राउंड हैं और इस सीजन में पंजाब किंग्स ने पहले दोनों मैच जीते हैं. ये दोनों ही मुकाबले घर के बाहर जीते हैं.

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर है. पंजाब किंग्स घर में सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन में प्रदर्शन अबतक फीका रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 में से 2 मैच गंवाए हैं और एक में ही जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 9वें पायदान पर है.

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फॉर्म में नहीं हैं, और टीम की बल्लेबाजी में गहराई की कमी नजर आ रही हैं. आज के मुकाबले में युजवेंद्र चहल पर सबकी निगाहें होंगी. युजवेंद्र चहल इस बार राजस्थान की जगह पंजाब किंग्स की ओर से लीग में उतरे हैं. राजस्थान के लिए अच्छी खबर ये है कि संजू सैमसन पूरी तरह फिट हैं और अब विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs RR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का पड़ला भारी रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम के बीच यह पहली भिड़ंत होगी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें दो मैचों में आमने -सामने थी. इस दौरान दोनों टीमों के एक-एक मैच अपने नाम किया था. पंजाब किंग्स इस बार वापसी करना चाहेगी.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाक श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 421 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर 183.32 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी पंजाब किंग्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

ग्लेन मैक्सवेल: पंजाब किंग्स के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 286 रन बनाए हैं. इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल 61 की औसत से रन बटोरे हैं. अगर ग्लेन मैक्सवेल जम गए, तो विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

युजवेंद्र चहल: पंजाब किंग्स के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अब तक पिछले आठ मैचों में 16 विकेट झटके हैं. इस दौरान युजवेंद्र चहल ने 7.44 की इकॉनमी से गेंदबाजी की हैं. मिडिल ओवरों में युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी विरोधी टीमों की कमर तोड़ सकती है.

यशस्वी जायसवाल: राजस्थान रॉयल्स के घातक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 पारियों में 425 रन बना चुके हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को राजस्थान रॉयल्स के पाले में मोड़ सकते हैं.

रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रियान पराग ने 345 रन बनाए हैं और उनकी 194.91 की स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है. रियान पराग एक बार लय में आ गए, तो छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

वानिंदु हसरंगा: राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने पिछले 9 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. वानिंदु हसरंगा की सटीक गेंदबाजी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, और तुषार देशपांडे.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग chandigarh Chandigarh Pitch Report Chandigarh Weather Chandigarh Weather Report Chandigarh Weather Update indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Pitch Report Mullanpur Mullanpur Pitch Report PBKS PBKS vs RR PBKS vs RR 2025 PBKS vs RR Head To Head PBKS vs RR IPL Match PBKS vs RR Live Score PBKS vs RR Live Score Update PBKS vs RR Live Scorecard PBKS vs RR Live Streaming PBKS vs RR Match Prediction PBKS vs RR Match Winner Prediction PBKS vs RR Pitch Report PBKS vs RR Score PBKS vs RR Scorecard PBKS vs RR Toss Prediction PBKS vs RR Toss Report PBKS vs RR Toss Update PBKS vs RR Toss Winner Prediction PBKS vs RR Weather PBKS vs RR Weather Update Punjab Kings Punjab Kings Cricket Team Punjab Kings Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Score Punjab Kings Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Scorecard Punjab Kings Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Streaming Punjab Kings Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Live Streaming In India Punjab Kings Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Score Punjab Kings Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Scorecard Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live Score Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live Scorecard Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live Streaming Punjab Kings vs Rajasthan Royals live streaming in India Punjab Kings vs Rajasthan Royals Pitch Report Punjab Kings vs Rajasthan Royals Score Punjab Kings vs Rajasthan Royals Scorecard Punjab vs Rajasthan Punjab vs Rajasthan IPL Match Punjab vs Rajasthan live Score Punjab vs Rajasthan Pitch Report Punjab vs Rajasthan Score Punjab vs Rajasthan Scorecard Punjab vs Rajasthan Weather Rajasthan Royals Rajasthan Royals Cricket Team RR RR vs PBKS Sanju Samson Shreyas Iyer Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Where To Watch PBKS vs RR Where To Watch Punjab Kings vs Rajasthan Royals आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 कहां देखें पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स चंडीगढ़ चंडीगढ़ पिच रिपोर्ट चंडीगढ़ मौसम चंडीगढ़ मौसम अपडेट चंडीगढ़ मौसम रिपोर्ट टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पंजाब बनाम राजस्थान पंजाब बनाम राजस्थान आईपीएल मैच पंजाब बनाम राजस्थान पिच रिपोर्ट पंजाब बनाम राजस्थान मौसम पंजाब बनाम राजस्थान लाइव स्कोर पंजाब बनाम राजस्थान स्कोरकार्ड महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट राजस्थान रॉयल्स श्रेयस अय्यर संजू सैमसन

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\