क्रिकेट

PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27 Live Streaming: आज होगा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों के अभी तक पांच-पांच मुकाबले खेले हैं. जिसमें पंजाब किंग्स को पांच में से तीन मुकाबलों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने पांच मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है और तीन मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है.

PBKS vs RCB, IPL 2023 Match 27 Live Streaming: आज होगा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन में आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें आपस में टकराएंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीत की तरफ लौटना चाहेगी. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ हार मिली थी.

आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों के अभी तक पांच-पांच मुकाबले खेले हैं. जिसमें पंजाब किंग्स को पांच में से तीन मुकाबलों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने पांच मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है और तीन मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. RR vs LSG, IPL 2023 Match 26: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 154 रनों पर रोका, आर अश्विन और ट्रेंट बोल्ट ने की घातक गेंदबाजी

कब और कहां देखें मैच

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 3:30 से शुरू होगा. मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोनों टीमें टकराएंगी. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मौजूद है. बता दें कि जियो सिनेमा एप पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चहर.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, वेन पार्नेल, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, सिराज, व्यशाक.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).