PBKS vs MI, TATA IPL 2025 Qualifier 2 Match Key Players To Watch Out: पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मुंबई इंडियंस को सीजन की शुरुआत में पहले पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीते और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2025 Qualifier 2 Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज यानी 01 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad ) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सपना टूट जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक 20 रन देकर क्वालीफायर-2 में एंट्री कर ली है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम पहले क्वालीफायर में आरसीबी (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच को जीतने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी. यह भी पढ़ें: PBKS vs MI, TATA IPL 2025 Qualifier 2 Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम 9 मैच जीतकर लीग स्टेज के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप पायदान हासिल किया था. पंजाब किंग्स की टीम ने अपने लीग के पांच में से आखिरी चार मुकाबले जीते थे, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी सात विकेट की जीत शामिल है. वहीं, मुंबई इंडियंस को सीजन की शुरुआत में पहले पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीते और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. पंजाब किंग्स ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस को 17 मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला खेला गया था. उस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता था. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेले गया था और यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने नौ रन से अपने नाम किया था. पंजाब किंग्स इस बार वापसी करना चाहेगी.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 पारियों में 425 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. विराट कोहली की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को आरसीबी के पाले में मोड़ सकते हैं.

रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 345 रन बनाए हैं और उनकी 194.91 की स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है. रजत पाटीदार एक बार लय में आ गए, तो छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

जोश हेजलवुड: आरसीबी के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पिछले 9 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. जोश हेजलवुड की सटीक यॉर्कर और स्विंग बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं.

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 पारियों में 32.30 की औसत और 139.52 की स्ट्राइक रेट से 872 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से आठ अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है. रोहित शर्मा अगर मैदान में टिक गए तो एक ही मैच में इस आंकड़े को छू सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पिछले 10 पारियों में 381 रन बना चुके हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को मुंबई इंडियंस के पाले में मोड़ सकते हैं.

ट्रेंट बोल्ट: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पिछले नौ मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. ट्रेंट बोल्ट की सटीक गेंदबाजी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड ग्लीसन.

नोट: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Ahmedabad Ahmedabad pitch report Ahmedabad Weather Ahmedabad Weather Report Ahmedabad Weather Update Arshdeep Singh hardik pandya indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Jasprit Bumrah Jonny Bairstow Narendra Modi Stadium Narendra Modi Stadium Pitch Report narendra modi stadium weather PBKS VS MI head to head PBKS vs MI Live Match PBKS vs MI Live Match Score PBKS vs MI Live Score PBKS vs MI Live Scorecard PBKS vs MI Live Streaming PBKS vs MI Live Toss PBKS vs MI Match Winner Prediction PBKS vs MI Pitch Report PBKS vs MI Toss PBKS vs MI Weather Report Prabhsimran Singh Priyansh Arya Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Match Scorecard Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Score Update Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Toss Punjab Kings vs Mumbai Indians Pitch Report punjab kings vs mumbai indians players Punjab Kings vs Mumbai Indians Qualifier 2 Punjab Kings vs Mumbai Indians Qualifier 2 Live punjab kings vs mumbai indians stats Rohit Sharma Shreyas Iyer Suryakumar Yadav Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Trent Boult Where To Watch Punjab Kings vs Mumbai Indians अर्शदीप सिंह अहमदाबाद अहमदाबाद पिच रिपोर्ट अहमदाबाद मौसम अहमदाबाद मौसम अपडेट अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 जसप्रीत बुमराह जॉनी बेयरस्टो टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ट्रेंट बोल्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस पीबीकेएस बनाम एमआई टॉस पीबीकेएस बनाम एमआई पिच रिपोर्ट पीबीकेएस बनाम एमआई मैच विजेता भविष्यवाणी पीबीकेएस बनाम एमआई मौसम रिपोर्ट पीबीकेएस बनाम एमआई लाइव टॉस पीबीकेएस बनाम एमआई लाइव मैच पीबीकेएस बनाम एमआई लाइव स्ट्रीमिंग पीबीकेएस बनाम एमआई हेड टू हेड प्रभसिमरन सिंह प्रियांश आर्य रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

\