क्रिकेट

PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46: आज मोहाली में होगी पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें ये रोचक फैक्ट्स

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम 30 बार एक दूसरे से भिड़ी है. इस दौरान दोनों ही टीमों का पलड़ा बराबर का रहा है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दोनों 15–15 मुक़ाबले जीते हैं.

PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46: आज मोहाली में होगी पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें ये रोचक फैक्ट्स
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच जंग होगी. ये मुकाबला मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान पर चेज़ करने वाली टीम का सक्सेस रेट ज्यादा है. ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी. मोहाली की पिच पर हालिया रिकॉर्ड में चेज़ करने वाली टीम और स्पिनर्स ज्यादा सफल रहे हैं.

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम 30 बार एक दूसरे से भिड़ी है. इस दौरान दोनों ही टीमों का पलड़ा बराबर का रहा है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दोनों 15–15 मुक़ाबले जीते हैं. आईपीएल 2023 में अब तक यह दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हराया था. PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46 Stats And Record Preview: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

मैच से पहले जानें ये रोचक फैक्ट्स:

कगिसो रबाडा बनाम रोहित शर्मा: टी20 क्रिकेट में कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा के खिलाफ 74 गेंद में 89 रन दिए हैं. यानी कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा के खिलाफ महज 7 रन की इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए हैं. इस दौरान कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को चार बार पवेलियन भेजा है. पिछली 26 गेंदों में तो वह दो बार रोहित शर्मा को आउट कर चुके हैं.

कगिसो रबाडा बनाम सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी रबाडा को बेहद आसानी से विकेट देते रहे हैं. कगिसो रबाडा ने पिछली 40 गेंद में सूर्या को तीन बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

रोहित शर्मा बनाम बाएं हाथ के गेंदबाज: रोहित शर्मा साल 2019 से अब तक टी20 क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों की बल्ले से दूर स्विंग होकर जाती गेंदों पर 21 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं. पंजाब किंग्स की लाइन-अप में ज्यादातर गेंदबाज बाएं हाथ के ही हैं.

आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स का पावरप्ले में बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. छह में से तीन मैचों में इस टीम ने पावरप्ले के अंदर 3-3 विकेट गंवाए हैं. मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी इस आईपीएल में पावरप्ले में ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोर रही है. रोहित-इशान की जोड़ी पावरप्ले में 9.61 रन/ओवर की औसत से रन बना रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).