PBKS vs MI 17th IPL Match 2021: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से दी मात
पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
चेन्नई, 23 अप्रैल: पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 52 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 25 और क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए.
मुंबई के लिए राहुल चाहर ने एक विकेट लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

