PBKS vs KKR, TATA IPL 2025 31th Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 मैचों में 29.71 की औसत और 115.03 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं. इस दौरान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके है.
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders, Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 31वां मुकाबला आज यानी 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अबतक कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत मिली हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने अबतक पांच मैच खेले हैं. इस बीच टीम को तीन में जीत मिली हैं. पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. PBKS vs KKR, TATA IPL 2025 31th Match Toss Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. आज पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर चौथी जीत के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के पास धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
पंजाब किंग्स की मौजूदा टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 मैचों में 41.45 की औसत और 150.50 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 93 रन रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 मैचों में 29.71 की औसत और 115.03 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं. इस दौरान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs KKR Head To Head)
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच केवल एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम ने बाजी मारी थीं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (PBKS vs KKR Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर पंजाब किंग्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. पंजाब किंग्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 31वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 55%
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल.
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

