क्रिकेट

PBKS vs KKR, TATA IPL 2025 31th Match Toss Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पंजाब किंग्स की मौजूदा टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 मैचों में 41.45 की औसत और 150.50 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 93 रन रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 मैचों में 29.71 की औसत और 115.03 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं.

PBKS vs KKR, TATA IPL 2025 31th Match Toss Winner Prediction: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders, Toss Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 31वां मुकाबला आज यानी 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अबतक कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत मिली हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद हैं. जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने अबतक पांच मैच खेले हैं. इस बीच टीम को तीन में जीत मिली हैं. पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. PBKS vs KKR Last 5 Matches Dream 11 Fantasy Points: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम, कमाए सबसे ज्यादा ड्रीम 11 फैंटेसी पॉइंट्स; इनपर खेल सकते हैं दाव

हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. आज पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर चौथी जीत के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के पास धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

पंजाब किंग्स की मौजूदा टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 मैचों में 41.45 की औसत और 150.50 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 93 रन रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 मैचों में 29.71 की औसत और 115.03 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं. इस दौरान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs KKR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच केवल एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम ने बाजी मारी थीं.

टॉस का महत्व

टाटा आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चंडीगड़ में खेला जाएगा. महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच मिट्‌टी की जगह रेत से तैयार की गई है. इस मैदान पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं. हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए नजरें जमानी होती है.

इस मैदान पर आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बन पाया है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. यह मैदान आईपीएल के पांच मैचों की मेजबानी कर चुका है. इस दौरान दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैं. पिछले आईपीएल सीज़न में इस मैदान पर खेले गए मैचों में टॉस गवांने वाली टीम ने 50% मुकाबले जीते थे, जो टॉस की अहमियत को दर्शाता है.

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (PBKS vs KKR Toss Winner Prediction)

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए पिछले दस मैचों में दोनों टीमों ने 50% टॉस जीते हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉस जीत सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल.

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).