PBKS vs GT, IPL 2024 37th Match: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर
गुजरात टाइटंस ने अब तक इस सीजन में कुल 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस को 3 मैच में जीत हासिल हुई हैं, जबकि 4 मुकाबलों में हार मिली है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में से 2 में जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है. आइए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
PBKS vs GT, IPL 2024 37th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. यह इस सीजन पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान भी है. रविवार को जब आमने सामने होंगी तो दोनों का इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा.
गुजरात टाइटंस पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद आठवें स्थान पर खिसक गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 89 रन पर समेट दिया था और चार मैचों में यह उसकी तीसरी हार थी. पंजाब किंग्स नौवे स्थान पर है जिसे मुंबई इंडियंस ने नौ रन से हराया था. PBKS vs GT IPL 2024: पंजाब किंग्स को उसके घर में हराकर अपनी हार का बदला लेना चाहेगी गुजरात टाइटंस, आज शाम में खेला जाएगा मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने अब तक इस सीजन में कुल 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस को 3 मैच में जीत हासिल हुई हैं, जबकि 4 मुकाबलों में हार मिली है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में से 2 में जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है. आइए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स को 2 मैच में जीत मिली है और 2 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है. पहले मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से अपने नाम किया था. पिछले सीजन में दोनों टीम के बीच 1 मुकाबला खेला गया था. इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीता था.
पंजाब किंग्स से इन खिलाड़ियों ने किया है कमाल
बता दें कि पंजाब किंग्स की मौजूदा टीम से शिखर धवन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 मैचों में 35.33 की औसत और 113.97 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं. इस बीच शिखर धवन ने 1 अर्धशतक लगाया है. शिखर धवन के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 254.05 की स्ट्राइक रेट के साथ 94 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 4 मैचों में 16.44 की औसत के साथ 9 विकेट अपने नाम किए हैं.
गुजरात टाइटंस से इन खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस की मौजूदा टीम से कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 मैचों में 69.42 की औसत और 145.50 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं. इस बीच शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 अर्धशतक लगाए हैं. शुभमन गिल के अलावा सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 118.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 229 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में पंजाब किंग्स के खिलाफ उमेश यादव ने 22 मैचों में 17.88 की औसत के साथ 35 विकेट अपने नाम किए हैं.
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े
आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस इस मैदान पर पहली बार खेलते हुए नजर आएगी. इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स को महज 1 मुकाबले में जीत मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को इस मैदान पर हराया है. पंजाब किंग्स ने यहां सिर्फ 1 मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए काफी अहम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

