क्रिकेट

PBKS vs DC, TATA IPL 2025 58th Match Toss Update And Live Scorecard: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में है और 11 मैचों में सात जीत के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. पंजाब किंग्स के 15 पाइंट हैं और उसका नेट रन रेट +0.376 है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेआफ की रेस में बने रहने के लिये आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला है.

PBKS vs DC, TATA IPL 2025 58th Match Toss Update And Live Scorecard: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA IPL 2025 58th Match Toss Update And Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 58वां मुकाबला आज यानी 08 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, TATA IPL 2025 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स को हराकर सातवीं जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड

पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में है और 11 मैचों में सात जीत के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. पंजाब किंग्स के 15 पाइंट हैं और उसका नेट रन रेट +0.376 है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेआफ की रेस में बने रहने के लिये आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. आज अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार जाती हैं तो उसका प्लेऑफ खेलने का सपना लगभग खत्म हो जायेगा. पिछले पांच मैचों में तीन हारने और एक बेनतीजा रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैचों में 13 पाइंट के साथ 5वें पायदान पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).