पाकिस्तान: बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. रहमान ने चार साल पहले आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने कोलंबों में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था.

अब्दुर रहमान (Photo Credit: Twitter)

लाहौर: पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. रहमान ने चार साल पहले आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने कोलंबों में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रहमान के हवाले से लिखा है, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला काफी मुश्किल था. मैंने इसे भारी दिल के साथ लिया है."

रहमान ने हालांकि कहा है कि घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे साथ ही टी-20 क्रिकेट में भी मौकों तलाशते रहेंगे. रहमान को अपने साथी ऑफ स्पिनर सइद अजमल के साथ जुगलबंदी के लिए जाना जाता है. अजमल के साथ अपनी जोड़ी पर रहमान ने कहा, "सइद के साथ साझेदारी शानदार थी. मैं उस इंग्लैंड सीरीज को नहीं भूल सकता जब हमने उनका सूपड़ा साफ कर दिया था."

उन्होंने कहा, "मैं विश्व कप में खेला हूं, टी-20 खेला हूं इसलिए मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं यह सब करने में सफल रहा. हां मैं इस बात से जरूर निराश हूं कि 100 विकेट नहीं ले पाया. अगर ऐसा कर पाता तो अच्छा होता. हालांकि मैं 22 टेस्ट मैचों में 99 विकेट से खुश हूं. बाएं हाथ के कुछ ही स्पिनर ऐसा कर पाए हैं."

रहमान ने पाकिस्तान के लिए 31 वनडे मैच खेले जिसमें 30 विकेट लिए. उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए आठ टी-20 मैचों में शिरकत की है जिसमें उनके हिस्से 11 विकेट आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड