PAK YouTuber Shot Dead By Security Guard: टीम इंडिया के खिलाफ मैच का व्लॉग रिकॉर्ड करते समय पाकिस्तानी यूट्यूबर को सिक्यूरिटी गार्ड ने गोली मारकर की हत्या, देखें वीडियो

चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज जिसमें पाकिस्तान के यूट्यूबर को सुरक्षा गार्ड द्वारा गोली मारते हुए दिखाया गया है. अहमद को कथित तौर पर अस्पताल में 'मृत अवस्था में' लाया गया था. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अहमद अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. उसके माता-पिता और दो बच्चे हैं. सुरक्षा गार्ड को जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

साद अहमद (बाएं) और भारत बनाम पाकिस्तान (दाएं) (Photo credit: Twitter @AfshanTayyab__ and @therealpcb)

PAK YouTuber Shot Dead By Security Guard: भारत(India) बनाम पाकिस्तान(Pakistan) क्रिकेट मैच हमेशा रोमांचक होता है. मुकाबले का लेवल हमेशा बहुत अधिक होता है. फैंस अपने-अपने टीम का समर्थन करते हैं. यह एक ऐसी प्रतिद्वंद्विता है जो किसी और से अलग है, इसे अक्सर क्रिकेट जगत में 'सभी प्रतिद्वंद्विता की जननी' माना जाता है. हालांकि, एक दिल दहला देने वाली घटना में पाकिस्तान में एक YouTuber की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह ICC T20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान प्रतियोगिता से पहले एक व्लॉग फिल्मा रहा था. भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में T20 विश्व कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान का सामना किया, जिसके अंत में मेन इन ब्लू छह रनों से विजयी रहा था. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में समलैंगिक क्लब खोलने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मानसिक बीमार समझ भेजा मेंटल हॉस्पिटल

पाकिस्तानी YouTuber की सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर की हत्या

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, साद अहमद नाम का YouTuber कराची के एक मोबाइल मार्केट में गया था, जहाँ उसने कई दुकानदारों से मैच के बारे में उनके विचार पूछे. दुर्भाग्य से, वह जल्द ही एक सुरक्षा गार्ड से टकरा गया, जो उससे बात करने को तैयार नहीं था. इसके बाद जब गार्ड से बात करने के लिए कहा गया तो वह अपना आपा खो बैठा और उसने अहमद को गोली मार दी, जिसके कारण अहमद जमीन पर गिर गया. एक व्यक्ति जल्द ही यूट्यूबर की मदद के लिए दौड़ा, जिसने उठने का प्रयास किया और बाद में अन्य लोग मौके पर पहुंचे है. इसका एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है.

वीडियो देखें:

चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज जिसमें पाकिस्तान के यूट्यूबर को सुरक्षा गार्ड द्वारा गोली मारते हुए दिखाया गया है. अहमद को कथित तौर पर अस्पताल में 'मृत अवस्था में' लाया गया था. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अहमद अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. उसके माता-पिता और दो बच्चे हैं. सुरक्षा गार्ड को जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट