क्रिकेट

Azam Khan Wipes Face With Notes: TikTok वीडियो में आज़म खान ने करेंसी नोटों से चेहरा पोंछा, तो भड़के पाकिस्तानी फैंस, बाबर आज़म की लगाई क्लास, देखें रिएक्शन

आजम खान द्वारा करेंसी नोटों से अपना चेहरा पोंछने का वीडियो सामने आने के बाद नेटिज़न्स ने बाबर आजम और पाकिस्तान टीम के अन्य क्रिकेटरों की आलोचना की. यह वीडियो मूल रूप से बाबर आजम के स्नैपचैट अकाउंट पर शेयर किया गया था

Azam Khan Wipes Face With Notes: TikTok वीडियो में आज़म खान ने करेंसी नोटों से चेहरा पोंछा, तो भड़के पाकिस्तानी फैंस, बाबर आज़म की लगाई क्लास, देखें रिएक्शन

Azam Khan Wipes Face With Notes: आजम खान द्वारा करेंसी नोटों से अपना चेहरा पोंछने का वीडियो सामने आने के बाद नेटिज़न्स ने बाबर आजम और पाकिस्तान टीम के अन्य क्रिकेटरों की आलोचना की. यह वीडियो मूल रूप से बाबर आजम के स्नैपचैट अकाउंट पर शेयर किया गया था, इसमें आजम खान को बस के अंदर बैठे हुए और करेंसी नोटों से अपना चेहरा पोंछते हुए दिखाया गया था, जबकि पाकिस्तान के कप्तान, जिनकी आवाज़ बैकग्राउंड में सुनाई दे रही थी, उनका मज़ाक उड़ा रहे थे. एक प्रशंसक ने वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया और खिलाड़ियों पर पाकिस्तानी लोगों का 'मज़ाक' उड़ाने का आरोप लगाया, उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान में गर्मी की वजह से लोग मर रहे हैं और ये लोग पैसे से अपना पसीना पोंछ रहे हैं." यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भड़के फैंस ने इस पर अपनी प्रतिकिया दी है.

वीडियो देखें: 

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).