क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी अंपायर की हुई मौत, ये थी वजह...

पाकिस्तान में क्रिकेट मैदान पर अंपायर नसीम शेख (Naseem Shaikh) अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. हादसा क्रिक्रेट की गेंद लगने की वजह नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुआ. दरअसल क्लब स्तर के टूर्नामेंट के दौरान टीमएमसी मैदान में अंपायर नसीम शेख की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई. मैच के दौरान नसीम बतौर अंपायर मैदान में खड़े थे. इसी दौरान उन्हें अटैक आया और वो गिर पड़े. जिसके बाद 56 साल के नसीम को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एक समय ऐसा भी था जब नसीम खान एक कसाई का काम करते थे लेकिन क्रिकेट के प्रति उनकी लगन के चलते क्वालीफाइड अंपायर बन गए. लेकिन उनकी मौत के बाद क्लब समेत परिवार में दुख का माहौल है.

नसीम शेख की उम्र 56 साल थी (फोटो क्रेडिट- Commons wikimedia)

बता दें कि क्रिकेट के दौरान कई ऐसे हादसे हुए हैं जिससे खिलाड़ी कि मौत तक हो गई है. कुछ महीने पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मैच के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से एक क्रिकेटर की मौत हो गई थी. उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का रहने वाला जहांगीर अहमद वार अनंतनाग में एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहा था. स्ट्रेलियाई क्रिकेटर खिलाड़ी फिल ह्यूज की सिर पर गेंद लगने के कारण मौत हो गई थी. ह्यूज को घरेलू मैच के दौरान 25 नवंबर 2014 को सिर पर बाउंसर लगी थी. फिल ह्यूज महज 25 साल थे.

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद इरफान का बड़ा बयान, कहा- गौतम गंभीर का करियर मैंने समाप्त किया

हाल ही में एक मैच में अंपायरिंग कर रहे जॉन विलियम्स की भी गेंद लगने से मौत हो गई थी. भारतीय खिलाड़ी रमन लांबा की मौत भी गेंद कनपट्टी पर लगने के कारण हुई थी. गौरतलब हो कि भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. लोग इस खेल के इस कदर दीवाने हैं कि इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. जब भारत का मैच पाकिस्तान के साथ तो उसका खुमार अलग होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड