UAE vs PAK, T20I Tri-Series 2025 Toss & Live Scorecard: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, यूएई करेगी पहले गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. जिसके चलते, यूएई पहले गेंदबाजी करेगी. आगा ने टॉस के समय कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं और उन पर दबाव बनाना चाहते हैं. पिच वही है और हमारी टीम में दो बदलाव हैं. हारिस और शाहीन को आराम दिया गया है

पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात(Photo credit: X @EmiratesCricket)

UAE National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच यूएई टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला 30 अगस्त(शनिवार) को शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. जिसके चलते, यूएई  पहले गेंदबाजी करेगी. आगा ने टॉस के समय कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं और उन पर दबाव बनाना चाहते हैं. पिच वही है और हमारी टीम में दो बदलाव हैं. हारिस और शाहीन को आराम दिया गया है क्योंकि पिछले मैच को खेले हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और हम चाहते थे कि वे फ्रेश रहें. हम सिर्फ आकलन करना चाहते हैं, हमारे टॉप-3 बल्लेबाज़ ही तय करेंगे कि पारी का औसत स्कोर क्या होना चाहिए. ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में यूएई से भिड़ेगी पाकिस्तान, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान ने जीता टॉस

जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

यूएई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मुहम्मद जोहैब, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), एथन डिसूजा, ध्रुव पाराशर, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम

यूएई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

सच कहूं तो हम गेंदबाज़ी करना चाह रहे थे ताकि उन्हें 150 या 160 रनों तक रोका जा सके. हम अपनी ताकत के साथ उतर रहे हैं और प्रतिद्वंद्वी पर नहीं, बल्कि खुद पर ध्यान दे रहे हैं। कोई दबाव नहीं है, मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूंगा। हमारे पास स्पिनरों और तेज़ गेंदबाज़ों का अच्छा संयोजन है.

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी