Women's Asia Cup T20 2024 Semi-Final Live Streaming: महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी पाकिस्तान महिला टीम, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारत में महिला एशिया कप T20 2024 सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने आधिकारिक OTT प्लेटफ़ॉर्म Disney+ Hotstar प्रदान करेगा. प्रशंसक SL-W बनाम PAK-W सेमीफाइनल मैच ऑनलाइन देखने के लिए Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं.
- Read in
- English
SL-W vs PAK-W Women's Asia Cup T20 2024 Semi-Final Live Telecast: महिला एशिया कप टी20 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में घरेलू टीम श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा. मेजबान श्रीलंका अब तक टूर्नामेंट में अजेय है. ग्रुप बी में शीर्ष पर रही. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने एक मैच गंवाया और ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही. श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही अपने पहले महिला एशिया कप खिताब की तलाश में हैं. श्रीलंका महिला टीम पांच बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची है. सभी मौकों पर उपविजेता रही है. दूसरी ओर, पाकिस्तान दो बार फाइनल में पहुंचा है. दोनों ही मौकों पर हार का सामना करना पड़ा है. SL-W बनाम PAK-W मैच देखने के विकल्पों के लिए नीचे स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: दूसरे सेमीफाइनल मैच में होगा श्रीलंका बनाम पाकिस्तान कड़क मुकाबला, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
SL-W बनाम PAK-W, महिला एशिया कप 2024 टी20 सेमीफाइनल मैच कब और कहां आयोजित होगा?
26 जुलाई (शुक्रवार) को श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का महिला एशिया कप टी20 2024 का सेमीफाइनल मैच दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:00 PM बजे से खेला जाएगा, SL-W बनाम PAK-W खेल का टॉस 06:30 PM को टॉस होगा.
टीवी पर श्रीलंका बनाम पाकिस्तान महिला एशिया कप 2024 टी20 सेमीफाइनल मैच का प्रसारण कहाँ देखें?
महिला एशिया कप टी20 2024 का आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. जो अपने चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण करेगा. SL-W बनाम PAK-W सेमीफाइनल मैच का डीडी स्पोर्ट्स को महिला टी20 एशिया कप 2024 मैच के प्रसारण अधिकार मिला हैं. डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. ऑनलाइन देखने के विकल्पों के लिए नीचे पढ़ें
पोस्ट देखें:
Today's LIVE Broadcast schedule on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish)
🏏 1st Semi Final - Women's T20 Asia Cup between #INDvBAN from ⏰ 1:50 PM onwards..
🏏 2nd Semi Final - Women's T20 Asia Cup between #SLvPAK from ⏰ 6:50 PM onwards..
💥 Opening Ceremony of Paris Olympics from… pic.twitter.com/1zMBKhAQA8
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 26, 2024
SL-W बनाम PAK-W महिला एशिया कप 2024 T20 सेमीफाइनल मैच की स्ट्रीमिंग देखें?
भारत में महिला एशिया कप T20 2024 सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने आधिकारिक OTT प्लेटफ़ॉर्म Disney+ Hotstar प्रदान करेगा. प्रशंसक SL-W बनाम PAK-W सेमीफाइनल मैच ऑनलाइन देखने के लिए Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं. मोबाइल फ़ोन यूजर्स के लिए मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

