वसीम अकरम ने कहा- वीरेंद्र सहवाग ने नहीं, शाहिद अफरीदी ने टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा बदली

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा को बदलने वाले वीरेंद्र सहवाग नहीं थे बल्कि शाहिद अफरीदी थे.

वसीम अकरम (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा को बदलने वाले वीरेंद्र सहवाग नहीं थे बल्कि शाहिद अफरीदी थे. अकरम ने यूट्यूब चैनल पर अफरीदी से बात करते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट में सहवाग बाद में आए लेकिन 1999-00 में शाहिद अफरीदी ने सलामी बल्लेबाजी की मानसिकता को बदल दिया था. अगर मैं उनके सामने होता तो मुझे पता होता कि मैं उन्हें आउट कर लूंगा लेकिन मुझे यह भी पता होता कि मुझे बाउंड्रीज पड़ेंगी. वे कमजोर गेंदों को छक्के के लिए मारते थे."

अकरम ने बताया कि अफरीदी 1999-00 में भारत का दौरा करने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होने वाले थे.

उन्होंने कहा, "मैंने इमरान खान को फोन किया और कहा कि कप्तान मैं अफरीदी को भारत के दौरे पर ले जाना चाहता हूं लेकिन कुछ चयनकर्ता इसके लिए राजी नहीं हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें इसे पक्के तौर पर ले जाना चाहिए वो एक-दो टेस्ट मैच जिता देगा और उससे ओपनिंग कराना."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड