PAK  vs WI 3rd T20I 2025 Preview: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 04 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 05:30 AM बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस आधे घंटे पहले 05:00 AM बजे होगा.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 04 अगस्त को फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 133 रनों का साधारण स्कोर खड़ा किया. सईम अय्यूब और साहिबज़ादा फरहान बिना कोई प्रभाव छोड़े जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद फखर ज़मान और सलमान आगा ने चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि असली तेज़ी तब आई जब हसन नवाज़ ने 23 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे पाकिस्तान को थोड़ी गति मिली. लेकिन उनके आउट होते ही विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया और टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई. वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एलिक अथानाज़ और ज्वेल एंड्रयू जल्दी आउट हो गए. शेरफेन रदरफोर्ड के आउट होने के बाद वेस्ट इंडीज पर दबाव और बढ़ गया. ऐसे में गुडकश मोटी ने 28 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को राहत दी और मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया. मुकाबला आखिरी ओवर तक किसी भी ओर जा सकता था, लेकिन अनुभवी जैसन होल्डर ने संयम बनाए रखा और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर वेस्ट इंडीज को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी.

टी20 में पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI T20 Head To Head): पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज 4 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

वेस्टइंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच के प्रमुख खिलाड़ी (WI vs PAK Key Players To Watch Out): वेस्टइंडीज़ की ओर से शाई होप, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर पर नज़रें होंगी जो मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज़, सलमान आगा, मोहम्मद नवाज़ जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (WI vs PAK Mini Battle): वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज शाई होप और पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नवाज़ के बीच टक्कर बेहद दिलचस्प होगी. वहीं हसन नवाज़ और जेसन होल्डर के बीच मिडिल ऑर्डर में जंग देखने लायक होगी. इसके अलावा युवा ऑलराउंडर सलमान आगा और तेज़ गेंदबाज़ अकील होसेन के बीच की भिड़ंत भी निर्णायक हो सकती है.

वेस्ट इंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 04 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 05:30 AM बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस आधे घंटे पहले 05:00 AM बजे होगा.

वेस्टइंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में वेस्ट इंडीज़ बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट FanCode ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के ज़रिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. दुर्भाग्यवश इसका प्रसारण टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा.

पाकिस्तान बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन:

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एलिक अथानाज़े, ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शाई होप (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, सुफियान मुकीम

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\