Pakistan vs UAE 10th Match, Asia Cup 2025 Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 41 रनों से दी शिकस्त, हारिस रऊफ ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें PAK बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. संयुक्त अरब अमीरात की पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 105 रन बनाकर सिमट गई. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से राहुल चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की धुआंधार पारी खेली.

पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, Asia Cup 2025 10th Match Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला 17 सितंबर को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात की टीम का सफर यहीं खत्म हो गया हैं. इस टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात की अगुवाई मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs UAE 10th Match, Asia Cup 2025 Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फखर जमान ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद फखर जमान और सलमान आगा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान ने सबसे ज्यादा 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फखर जमान ने 36 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. फखर जमान के अलावा शाहीन अफरीदी ने नाबाद 29 रन बनाए.

दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को जुनैद सिद्दीकी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जुनैद सिद्दीकी के अलावा सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 147 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. संयुक्त अरब अमीरात की पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 105 रन बनाकर सिमट गई. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से राहुल चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान राहुल चोपड़ा ने 35 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाए. राहुल चोपड़ा के अलावा ध्रुव पाराशर ने 20 रन बटोरे.

वहीं, पाकिस्तान की टीम को शाहीन अफरीदी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद के अलावा सईम अयूब और सलमान आगा ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 146/9, 20 ओवर (सईम अयूब 0 रन, साहिबजादा फरहान 5 रन, फखर जमान 50 रन, सलमान आगा 20 रन, हसन नवाज 3 रन, मोहम्मद हारिस 18 रन, खुशदिल शाह 4 रन, मोहम्मद नवाज 4 रन, शाहीन अफरीदी नाबाद 29 रन और हारिस रऊफ 0 रन.)

संयुक्त अरब अमीरात की गेंदबाजी: (जुनैद सिद्दीकी 4 विकेट, ध्रुव पाराशर 1 विकेट, सिमरनजीत सिंह 3 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी: 105 , 17.4 ओवर (अलीशान शराफू 12 रन, मुहम्मद वसीम 14 रन, मुहम्मद जोहैब 4 रन, राहुल चोपड़ा 35 रन, ध्रुव पाराशर 20 रन, आसिफ खान 0 रन, हर्षित कौशिक 0 रन, हैदर अली 6 रन, मुहम्मद रोहिद खान 0 रन, सिमरनजीत सिंह 1 रन और जुनैद सिद्दीकी नाबाद 2 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन अफरीदी 2 विकेट, अबरार अहमद 2 विकेट, सईम अयूब 1 विकेट, हारिस रऊफ 2 विकेट और सलमान आगा 1 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 348 रनों का टारगेट, समीर मिन्हास ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Visakhapatnam Pitch Report: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Live Scorecard: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया कर रहीं हैं पहले गेंदबाजी, यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\