Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम 20 ओवर छह विकेट खोकर महज 207 रन ही बना सकीं. श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान दासुन शनाका ने महज 31 गेंदों पर दो चौके और आठ छक्के लगाए. दासुन शनाका के अलावा पवन रथनायके ने 58 रन बटोरे.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 50th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पललेकेले (Pallekele) के पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को पांच रनों से हरा दिया हैं. मुकाबला जीतने के बाद भी पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 100 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने महज 60 गेंदों पर नौ चौके और पांच छक्के लगाए. साहिबजादा फरहान के अलावा फखर जमान ने 84 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को दुष्मंथा चमीरा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दिलशान मदुशंका के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 213 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम 20 ओवर छह विकेट खोकर महज 207 रन ही बना सकीं. श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान दासुन शनाका ने महज 31 गेंदों पर दो चौके और आठ छक्के लगाए. दासुन शनाका के अलावा पवन रथनायके ने 58 रन बटोरे.

वहीं, पाकिस्तान की टीम को नसीम शाह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अबरार अहमद के अलावा नसीम शाह, मोहम्मद नवाज और शाहीन शाह अफरीदी ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 212/8, 20 ओवर (साहिबजादा फरहान 100 रन, फखर जमान 84 रन, ख्वाजा नफे 2 रन, शादाब खान 7 रन, मोहम्मद नवाज 0 रन, सलमान आगा 0 रन, उस्मान खान नाबाद 8 रन, शाहीन अफरीदी 4 रन, नसीम शाह 1 रन और अबरार अहमद नाबाद 0 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट, दिलशान मदुशंका 3 विकेट और दासुन शनाका 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 207/6, 20 ओवर (पथुम निसांका 3 रन, कामिल मिशारा 26 रन, चरित असलांका 25 रन, पवन रथनायके 58 रन, कामिंडु मेंडिस 3 रन, जेनिथ लियानगे 5 रन, दासुन शनाका नाबाद 76 रन और डुनिथ वेललागे नाबाद 2 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (नसीम शाह 1 विकेट, अबरार अहमद 3 विकेट, मोहम्मद नवाज 1 विकेट और शाहीन शाह अफरीदी 1 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 50वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\