PAK vs NZ ODI Tri-Series 2025 Final Preview: वनडे ट्राई सीरीज के फ़ाइनल में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड होगा कड़क मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 फ़रवरी(शुक्रवार) को कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 02:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 PM को होगा.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri-Series, 2025) का फाइनल मुकाबला 14 फ़रवरी(शुक्रवार) को कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जाएगा. मोहम्मद रिज़वान की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने सीरीज़ की शुरुआत खराब की, जहां उन्हें लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 78 रनों की हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार वापसी की. यह भी पढ़ें: कराची में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दिखाएंगे अपना जलवा या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम संघर्ष करती नजर आई, जिससे प्रोटियाज ने 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में मोहम्मद रिज़वान (122*) और सलमान आगा (134) की 260 रनों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने लक्ष्य को छह विकेट और एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड लगातार दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुका है.

वनडे में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स (PAK vs NZ Head to Head Records): न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 117 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने 52 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है. 3 मैच बिना परिणाम के रहे हैं और 1 मैच टाई हुआ है. दोनों टीमों के बीच ये प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है, जिसमें पाकिस्तान ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है.

न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज 2025 फाइनल के लिए प्रमुख खिलाड़ी(PAK vs NZ Key Players To Watch Out): मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, डेवोन कॉनवे, सेनुरन मुथुसामी, केन विलियमसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(PAK vs NZ Mini Battle):  न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन और पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, मोहम्मद रिजवान और सेनुरन मुथुसामी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज 2025 फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? 

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 फ़रवरी(शुक्रवार) को कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 02:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 PM को होगा.

न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

पाकिस्तान त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 के आधिकारिक प्रसारण साझेदार के रूप में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. भारत में प्रशंसक इस सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन देखने के लिए सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, हालांकि इसके लिए एक सब्सक्रिप्शन शुल्क लिया जाएगा. फैनकोड भी इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा.

न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज 2025 फाइनल की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), आघा सलमान, खुशदिल शाह, शाहिन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद और नसीम शाह.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और मैट हेनरी.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\