क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने फैंस से की खास अपील

सरफराज ने प्रशंसकों से विनती की, "आलोचना करते हुए अपशब्द नहीं कहने चाहिए. हमारी आलोचना करें लेकिन अपशब्द न कहें."

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने फैंस से की खास अपील
कप्तान सरफराज खान (Photo Credits : IANS)

मैनचेस्टर : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने प्रशंसकों से टीम की आलोचना करते समय अपशब्द का इस्तेमाल न करने के लिए कहा है. विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के प्रशंसकों ने अपनी टीम की कड़ी आलोचना की थी. दक्षिण अफ्रीका को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हराने के बाद सरफराज ने इस मुद्दे पर अपना बयान दिया है.

सरफराज ने कहा, "मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता. लोग जो कहते हैं उसे रोकना हमारे हाथों में नहीं है. जीतना एवं हारना खेल का एक हिस्सा है और ऐसा नहीं है कि हम पहली टीम है जिसने कोई मैच हारा है. पिछली टीमों को भी हार का सामना करन पड़ा है." पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, "अगर पिछली टीमों ने इस तरह की आलोचना झेली होती तो उन्हें पता चलता कि इनसे कितना दुख होता है. अब सोशल मीडिया भी है. लोग जो चाहे वो लिखते और बोलते हैं. इस तरह की घटनाएं खिलाड़ियों के मन को प्रभावित करती हैं." सरफराज ने प्रशंसकों से विनती की, "आलोचना करते हुए अपशब्द नहीं कहने चाहिए. हमारी आलोचना करें लेकिन अपशब्द न कहें."

यह भी पढ़ें : India vs Pakistan, ICC CWC 2019: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

भारत ने पाकिस्तान को मैच में 89 रनों से शिकस्त दी थी. मैच के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि लंदन के एक मॉल में सरफराज से एक प्रशंसक ने कहा था, "तुम बहुत मोटे हो गए हो, सूअर की तरह. तुम्हें कम खाना चाहिए." हालांकि, प्रशंसक ने बाद में माफी मांगी और वीडियो को डिलीट कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).