Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद बस डी लीड और कॉलिन एकरमैन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन तक लेकर गए.
Pakistan National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट में तटस्थ स्थानों पर खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए अभ्यास मैच की तरह माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) कर रहें हैं. जबकि, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूएसए के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास? मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
यह ग्रुप-A का पहला मुकाबला होगा. सलमान आघा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व में नीदरलैंड टीम भी उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी. पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान आघा सलमान और बाबर आजम मध्य क्रम में बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट की बेहतर शुरुआत करना चाहेंगे. गेंदबाजी की बागडोर शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहम के कंधों पर होगी.
नीदरलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉड और विक्रमजीत सिंह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. माइकल लेविट और कप्तान एडवर्ड्स पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. तेज गेंदबाजी की अगुवाई पॉल वैन मीकेरेन करेंगे और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे. सैम अयूब ने पिछले 10 मैचों में 136.22 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं. कप्तान सलमान आधा ने 10 मैचों में 260 रन अपने नाम किए हैं. नीदरलैंड से लेविट ने पिछले 7 मैचों में 278 रन बनाए हैं. ओडॉड 9 मैचों 275 रन बनाने में सफल रहे हैं. अबरार ने 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी प्रकार मेर्वे 6 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद बस डी लीड और कॉलिन एकरमैन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्कॉट एडवर्ड्स ने 29 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाए. स्कॉट एडवर्ड्स के अलावा बास डी लीडे ने 30 रन बनाए.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को सलमान मिर्जा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सलमान मिर्जा के अलावा मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अय्यूब ने दो-दो विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
नीदरलैंडकी बल्लेबाजी: 147/10, 19.5 ओवर (माइकल लेविट 24 रन, मैक्स ओ'डॉउड 5 रन, बास डी लीडे 30 रन, कॉलिन एकरमैन 20 रन, स्कॉट एडवर्ड्स 37 रन, जैच लायन कैचेट 9 रन, लोगान वैन बीक 0 रन, रूलोफ वैन डेर मेरवे 4 रन, आर्यन दत्त 13 रन, काइल क्लेन नाबाद 2 रन और पॉल वैन मीकेरेन 0 रन.)
पाकिस्तान की गेंदबाजी: (सलमान मिर्जा 3 विकेट, शाहीन अफरीदी 1 विकेट, मोहम्मद नवाज 2 विकेट, अबरार अहमद 2 विकेट और सईम अय्यूब 2 विकेट).
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.