क्रिकेट

How To Watch PAK vs IND ICC Champions Trophy 2025 Match: जानिए भारत में टीवी पर या ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव एक्शन

भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

How To Watch PAK vs IND ICC Champions Trophy 2025 Match: जानिए भारत में टीवी पर या ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव एक्शन
भारत बनाम पाकिस्तान(Photo Credit: @LatestLY)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पांचवां 23 फरवरी(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से करारी हार झेली, जिससे उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. अब पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जीत जरूरी हो गई है, क्योंकि एक और हार से उनकी सेमीफाइनल की राह लगभग खत्म हो सकती है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी के मैच से पहले जानें दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

दूसरी ओर, भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को छह विकेट से हराया और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया. भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड टीम से है, ऐसे में रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान को हराकर अपनी सेमीफाइनल की राह लगभग पक्की करना चाहेगी.

भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला 23 फरवरी(रविवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
क्या भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का लाइव प्रसारण डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स पर होगा उपलब्ध?
चैंपियंस ट्राफी का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो भारत के सभी मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).