Pakistan vs England, 3rd Test Day 2 Full Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान ने मैच में बनाई मजबूत पकड़, दूसरी पारी में इंग्लैंड के 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन; यहां देखें दूसरे दिन का वीडियो हाइलाइट्स

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने नौ ओवरों में तीन विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम अभी भी 53 रन पीछे हैं.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd Test Match Day 2 Video Highlights: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर (गुरुवार) से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए 152 रन से इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. ऐसे में मेजबान टीम की नजर इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. Pakistan vs England, 3rd Test Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड पर मंडराया हार का खतरा, नोमान अली और साजिद खान का तांडव जारी; यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने नौ ओवरों में तीन विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम अभी भी 53 रन पीछे हैं. इंग्लैंड की तरफ जो रूट नाबाद पांच रन और हैरी ब्रूक नाबाद तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

यहां देखें दूसरे दिन का वीडियो हाइलाइट्स:

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 56 रन बोर्ड पर लगा दिए. इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जेमी स्मिथ के अलावा बेन डकेट ने 52 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम को नोमान अली ने पहली बड़ी सफलता दिलाई.

पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. साजिद खान के अलावा नोमान अली ने तीन विकेट लिए. दूसरे दिन का खेल और भी ज्यादा रोमांचक हो गया हैं. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 96.4 ओवरों में 344 रन बनाकर सिमट गई. पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने 77 रनों की बढ़त बना ली थीं.

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के टीम की शुरूआत निराशाजनक नहीं और महज 46 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन चुके थे. पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 134 रनों की उम्दा पारी खेली. सऊद शकील के अलावा साजिद खान नाबाद 48 रन और नोमान अली 45 रन बनाए.

इंग्लैंड की टीम को शोएब बशीर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. रेहान अहमद के अलावा शोएब बशीर 3 विकेट, गस एटकिंसन 2 विकेट और जैक लीच ने 1 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड