Pakistan vs Bangladesh Test Series 2024 Live Streaming: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कब- कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी ने नहीं लिया है. जिसके वजह से प्रसारक के अनुपस्थिति में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी. यदि भारत में PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जाती है, तो हम उसके अनुसार अपडेट करेंगे.

शान मसूद (Photo credit: X @therealpcb)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Test Series Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त(बुधवार) से रावलपिंडी(Rawalpindi) में खेला जाएगा. पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश भारत की यात्रा करेगा. ये दोनों टेस्ट ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​चक्र का हिस्सा हैं. पाकिस्तान वर्तमान में WTC 2023-25 ​​अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि बांग्लादेश आठवें स्थान पर है. पाकिस्तान और बांग्लादेश ने एक-दूसरे के खिलाफ़ 13 टेस्ट खेले हैं. टेस्ट के हेड टू हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान का दबदबा है, जिसने 12 जीत और एक ड्रॉ हासिल किया है. इस बीच, भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण संबंधित जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को मिलेगी कड़ी टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड:

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आज़म, मोहम्मद हुरैरा, सैम अयूब, सऊद शकील, आगा सलमान, कामरान गुलाम, आमिर जमाल, मोहम्मद रिज़वान, सरफ़राज़ अहमद, मीर हमज़ा, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, खुर्रम शहज़ाद, नसीम शाह, शाहीन अफ़रीदी

 बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, जाकिर हसन, लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, नईम हसन

PAK बनाम BAN पहला टेस्ट 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

21 अगस्त (बुधवार) से पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:30 PM को होगा.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 2024 का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

फैंस के लिए बुरी खबर है कि अभी तक पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2024 के लिए भारत में किसी आधिकारिक प्रसारक की घोषणा नहीं की गई है. पाकिस्तान में, PAK बनाम BAN टेस्ट सीरीज़ 2024 का सीधा प्रसारण PTV स्पोर्ट्स और ASports करेंगे.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

दुर्भाग्य से, भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी ने नहीं लिया है. जिसके वजह से प्रसारक के अनुपस्थिति में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी. यदि भारत में PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जाती है, तो हम उसके अनुसार अपडेट करेंगे. पाकिस्तान में PAK बनाम BAN टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ARY ZAP प्रदान करेगा.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में बनाई अपनी जगह; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

India Beat Pakistan In T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में ईशान किशन ने बल्ले से मचाया तांडव, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\