क्रिकेट

Pakistan vs Bangladesh, T20I Series 2025 Full Schedule: टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेश, PCB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

बता दें कि पिछले साल सितंबर में चैंपियंस वन-डे कप और पिछले महीने नेशनल टी20 कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने वाले इस स्टेडियम में क्रमशः 25 और 27 मई को होने वाले सीरीज के पहले दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे. लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 30 मई, 1 और 3 जून को होने वाले शेष तीन टी20 मैचों की मेजबानी करेगा.

Pakistan vs Bangladesh, T20I Series 2025 Full Schedule: टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेश, PCB ने जारी किया पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, T20I Series 2025: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का आगाज 25 मई से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 25 मई को फ़ैसलाबाद (Faisalabad) के इक़बाल स्टेडियम (Iqbal Stadium) भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का भी आयोजन होना था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश मई में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी. यह भी पढ़ें: GT vs SRH, TATA IPL 2025 51th Match Toss Update And Live Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. शुरुआत में फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के रूप में निर्धारित इस दौरे को संशोधित कर पांच टी20 मैच शामिल किए गए हैं. 21 मई को बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी. इससे पहले पहले ये सीरीज तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के रूप में निर्धारित थी लेकिन अब इस दौरे को संशोधित कर पांच टी20 मैच की सीरीज कर दी गई है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सीरीज का पूरा शेड्यूल

25 मई: पहला टी20 : इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

27 मई: दूसरा टी20 : इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

30 मई: तीसरा टी20 : गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

01 जून: चौथा टी20 : गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

03 जून: पांचवां टी20 : गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर.

इस सीरीज के लिए अभी पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम का ऐलान नहीं हुआ हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ी अभी पाकिस्तान सुपर लीग में व्यस्त हैं. इकबाल स्टेडियम में 1978 से 2008 के बीच 24 टेस्ट और 16 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस मैदान पर 17 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाएगा. इस ऐतिहासिक स्थल पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2008 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच था.

बता दें कि पिछले साल सितंबर में चैंपियंस वन-डे कप और पिछले महीने नेशनल टी20 कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने वाले इस स्टेडियम में क्रमशः 25 और 27 मई को होने वाले सीरीज के पहले दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे. लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 30 मई, 1 और 3 जून को होने वाले शेष तीन टी20 मैचों की मेजबानी करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).