Pakistan vs Bangladesh 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में पाकिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 3rd T20I Match 2025 Pitch Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला कल यानी 01 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 57 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं.पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. उसके स्पीड स्टार मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) हाथ में लगी चोट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Bangladesh 3rd T20I Match Live Streaming In India: तीसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी पाकिस्तान, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का हाल

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 19 ओवर में महज 144 रन बनाकर सिमट गई.

तीन मैचों की यह सीरीज पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के लिए अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी का मैदान साबित होगी. खासकर घरेलू टीम इस प्रारूप में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी. यह श्रृंखला पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें दूसरा मैच शुक्रवार, 30 मई को होगा और अंतिम मैच रविवार, 1 जून को होगा. वहीं बांग्लादेश की टीम भी इस सीरीज में अपना दमखम दिखाना चाहेगी. बांग्लादेश की कमान लिटन दास के हाथों में होगी. जबकि सलमान अली अघा पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमें संतुलित हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच की उम्मीद होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs BAN Head To Head Record)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबतक 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, बांग्लादेश की टीम को महज तीन मैचों में जीत मिली हैं.

पिच रिपोर्ट (PAK vs BAN 1st T20I Pitch Report)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा टी20 मुकाबला कल यानी 1 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है. इस मैदान पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे शॉट खेलना आसान होता है. हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए पावरप्ले में बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, धीमी गेंद और कटर डालने वाले गेंदबाजों के लिए रन रोकना थोड़ा आसान हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सईम अयूब, फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन तमीम, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक (विकेटकीपर), शमीम हुसैन पटवारी, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम.

नोट: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Abrar Ahmed bangladesh bangladesh national cricket team faheem ashraf Gaddafi Stadium Gaddafi Stadium Pitch Report Haris Rauf Hasan Mahmud Hasan Nawaz Hassan Ali Jaker Ali Anik Khushdil Shah LAHORE Lahore Pitch Report Lahore Weather Lahore Weather Update Litton Das Mehidy Hassan Miraz Mohammad Haris PAK vs BAN PAK vs BAN Head To Head PAK vs BAN Live Match Scorecard PAK vs BAN Live Score PAK vs BAN Live Streaming PAK vs BAN Live Toss Update PAK vs BAN Match Winner Prediction PAK vs BAN Pitch Report PAK बनाम BAN PAK बनाम BAN पिच रिपोर्ट PAK बनाम BAN मैच विजेता भविष्यवाणी PAK बनाम BAN लाइव टॉस अपडेट PAK बनाम BAN लाइव मैच स्कोरकार्ड PAK बनाम BAN लाइव स्कोर PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग PAK बनाम BAN हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team pakistan v/s bangladesh Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match Pakistan vs Bangladesh Live Match Scorecard Pakistan vs Bangladesh Live Score Pakistan vs Bangladesh Live Streaming In Bangladesh pakistan vs bangladesh live streaming in india Pakistan vs Bangladesh Pitch Report Rishad Hossain Sahibzada Farhan Saim Ayub Salman Agha Salman Ali Agha Shadab Khan Shamim Hossain Patwary Shoriful Islam Tanzid Hasan Tamim Tanzim Hasan Sakib Tawhid Hridoy Where To Watch Pakistan vs Bangladesh अबरार अहमद खुशदिल शाह गद्दाफी स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट जेकर अली अनिक तंजीद हसन तमीम तंजीम हसन साकिब तौहीद हृदयोय पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फहीम अशरफ बांग्लादेश बांग्लादेश में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग मेहदी हसन मिराज मोहम्मद हारिस रिशाद हुसैन लाहौर लाहौर पिच रिपोर्ट लाहौर मौसम लाहौर मौसम अपडेट लिटन दास शमीम हुसैन पटवारी शादाब खान शोरफुल इस्लाम सईम अयूब सलमान अली आगा सलमान आगा साहिबजादा फरहान हसन अली हसन नवाज हसन महमूद हारिस रऊफ

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\