Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान और बांग्लादेश का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट साल 2001 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 14 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 12 मैचों में जीत हासिल की हैं. जबकि बांग्लादेश की टीम ने 1 मैच अपने नाम किया हैं.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X/@Cricbuzz)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 30 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) दूसरा टेस्ट खेला जाएगा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) की अगुवाई में बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं.

इस समय सीरीज में पिछड़ रही पाकिस्तान की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में अबरार अहमद, कमरान गुलाम और आमेर जमाल को शामिल किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है. Pakistan vs Bangladesh Head To Head Record: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, यहां देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान की टीम ने पहले टेस्ट के दौरान कोई स्पिनर नहीं खिलाया था. दूसरी तरफ बांग्लादेश से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन जैसे स्पिनरों ने रावलपिंडी के मैदान पर कोहराम मचा दिया था. पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट की लिए टीम में बदलाव किया है. पाकिस्तान की टीम ने अबरार अहमद और कामरान गुलाम को मौका दिया है. अबरार घातक गेंदबाज हैं. वहीं कामरान ऑलराउंडर का रोल निभाते हैं. बतौर लेग स्पिनर अबरार ने 6 टेस्ट में 31.07 की औसत से 38 विकेट लिए हैं. गुलाम ने 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 49.17 की औसत से 4,377 रन बनाए हैं. इस बीच गुलाम ने 16 शतक लगाए हैं.

बांग्लादेश के पास है सीरीज जीतने का सुनहरा मौका

पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी. नजमुल हशन शांतो की अगुवाई में बांग्लादेश अगर सीरीज का दूसरा टेस्ट भी जीत लेती हैं या ड्रॉ भी करा लेती है तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी. बता दें कि पाकिस्तान ने 5 टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को शिकस्त दी है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट साल 2001 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 14 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 12 मैचों में जीत हासिल की हैं. जबकि बांग्लादेश की टीम ने 1 मैच अपने नाम किया हैं. वहीं, 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है. आखिरी बार साल 2021 में दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने थी. इस सीरीज को पाकिस्तान टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था.

पाकिस्तान की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की सरजमीं पर बांग्लादेश ने कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने पांच टेस्ट मैच में जीत दर्ज की हैं. जबकि पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को दस विकेट से हराकर बांग्लादेश की टीम ने जीत का खाता खोला हैं. आखिरी बार साल 2020 में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम को पारी और 44 रन से बहुत बड़ी हार मिली थी. दूसरा मुकाबला कोरोना महामारी की वजह से नहीं खेला गया था. वहीं, एकमात्र वनडे मुकाबला भी कोरोना के कारण नहीं खेला गया था.

बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से पूर्व कप्तान हबीबुल बाशर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. हबीबुल बाशर ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 पारियों में 50.36 की औसत से 554 रन बनाए थे. हबीबुल बाशर के बाद इस लिस्ट में दिग्गज आलराउंडर शाकिब अल हसन (523 रन) और तमीम इकबाल (373 रन) का नाम दर्ज हैं. गेंदबाजी में तैजुल इस्लाम ने 5 मैच की 7 पारियों में 37.04 की औसत से 22 विकेट झटके हैं. वहीं, मोहम्मद रफीक के नाम 3 मैच में 23.82 की औसत से 17 विकेट है. इन दोनों के अलावा शाकिब अल हसन के नाम 13 विकेट है.

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने किया है कमाल का प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज हैं. मोहम्मद हफीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 59.09 की औसत से 650 रन बनाए थे. इस दौरान मोहम्मद हफीज ने 3 शतक भी जड़ें थे. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यूनुस खान (638 रन) और तीसरे स्थान पर अजहर अली (565 रन) हैं. गेंदबाजी में दानिश कनेरिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 16.41 की औसत से 34 विकेट लिए हैं. दानिश कनेरिया के अलावा उमर गुल के नाम 5 टेस्ट में 22 विकेट है. वहीं, वकार यूनुस ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 टेस्ट मैच में 18 विकेट अपने नाम किए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\