Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match 2025 Pitch Report And Weather Update: लाहौर में पाकिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

बांग्लादेश को मुस्तफिजुर रहमान और सौम्य सरकार की फिटनेस की वजह से बाहर हो गए है. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह तनजीद हसन, तौहीद ह्रदय और परवेज इमोन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. ऑलराउंडर महेदी हसन और मेहदी हसन मिराज टीम को संतुलन देंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद निभाएंगे.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर(Credit: X/@uzair_khakh)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st T20I Match 2025 Pitch And Weather Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 28 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. उसके स्पीड स्टार मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) हाथ में लगी चोट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी पाकिस्तान, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीरीज में दोनों टीमों में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है, जहां युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है और नई लीडरशिप तैयार की जा रही है. पाकिस्तान ने बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान और शाहीन अफरीदी को आराम दिया है. अब टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है और शादाब खान टीम के नए उपकप्तान होंगे. सैम अयूब, साहिबजादा फरहान और मोहम्मद हारिस से बल्लेबाजी में अहम योगदान की उम्मीद है.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश को मुस्तफिजुर रहमान और सौम्य सरकार की फिटनेस की वजह से बाहर हो गए है. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह तनजीद हसन, तौहीद ह्रदय और परवेज इमोन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. ऑलराउंडर महेदी हसन और मेहदी हसन मिराज टीम को संतुलन देंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद निभाएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs BAN Head To Head Record)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबतक 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, बांग्लादेश की टीम को महज तीन मैचों में जीत मिली हैं.

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी. शुरुआत में फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के रूप में निर्धारित इस दौरे को संशोधित कर पांच टी20 मैच शामिल किए गए हैं. 21 मई को बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रैक्टिस की.

पिच रिपोर्ट (PAK vs BAN 1st T20I Pitch Report)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 28 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है. इस मैदान पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे शॉट खेलना आसान होता है. हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए पावरप्ले में बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, धीमी गेंद और कटर डालने वाले गेंदबाजों के लिए रन रोकना थोड़ा आसान हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

लाहौर का मौसम (Lahore Weather Report)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 28 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौडान बारिश की कोई संभावना नहीं होने के साथ निर्बाध कार्रवाई की उम्मीद कर सकते हैं. AccuWeather के मुताबिक, तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, आर्द्रता 42% होगी और स्टेडियम में 13 किमी/घंटा की गति से हल्की हवा बहेगी. ओस की महत्वपूर्ण भूमिका होने की उम्मीद नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सईम अयूब, फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महेदी हसन, शमीम हुसैन, जेकर अली, हसन महमूद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन.

नोट: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Gaddafi Stadium Gaddafi Stadium Pitch Report LAHORE Lahore Pitch Report Lahore Weather Lahore Weather Update Litton Das PAK vs BAN PAK vs BAN Head To Head PAK vs BAN Live Match Scorecard PAK vs BAN Live Score PAK vs BAN Live Streaming PAK vs BAN Live Toss Update PAK vs BAN Match Winner Prediction PAK vs BAN Pitch Report PAK बनाम BAN PAK बनाम BAN पिच रिपोर्ट PAK बनाम BAN मैच विजेता भविष्यवाणी PAK बनाम BAN लाइव टॉस अपडेट PAK बनाम BAN लाइव मैच स्कोरकार्ड PAK बनाम BAN लाइव स्कोर PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग PAK बनाम BAN हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team pakistan v/s bangladesh Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match Pakistan vs Bangladesh Live Match Scorecard Pakistan vs Bangladesh Live Score Pakistan vs Bangladesh Live Streaming In Bangladesh pakistan vs bangladesh live streaming in india Pakistan vs Bangladesh Pitch Report Salman Agha Where To Watch Pakistan vs Bangladesh गद्दाफी स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश बांग्लादेश में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग लाहौर लाहौर पिच रिपोर्ट लाहौर मौसम लाहौर मौसम अपडेट लिटन दास सलमान आगा

\