Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 14 और पाकिस्तान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पाकिस्तान में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (लाहौर, 2022) भिड़ी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Preview: कल पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इस रोमांचक मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं फखर जमान और मैट कुह्नमैन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 14 और पाकिस्तान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पाकिस्तान में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (लाहौर, 2022) भिड़ी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था. हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल जीते हैं. नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसी वजह से मिशेल मार्श की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है.

गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (PAK vs AUS Pitch Report at Gaddafi Stadium)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाज़ों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. यहां अब तक खेले गए 34 टी20 मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 मुकाबले जीते गए हैं. यह हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है.

इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने 2022 में 209/3 बनाया था, जबकि सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पाकिस्तान ने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 197/3 का किया. शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन सीरीज़ का सबसे अहम फैक्टर ओस रहने वाली है. जनवरी के महीने में भारी ओस की संभावना लगभग तय मानी जा रही है, जिससे दूसरी पारी में गेंद गीली और फिसलन भरी हो सकती है. इससे गेंदबाज़ों को परेशानी और बल्लेबाज़ों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 2nd T20I Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मिच ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मैट कुह्नमैन, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ICC T20 World Cup 2028 Qualification Scenario: आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों ने बनाई जगह, बाकी 8 के लिए शुरू होगी कड़ी जंग, जानिए पूरा क्वालीफिकेशन प्रोसेस

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\