ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह Tik-Tok पर महिला फैन के साथ वीडियो बनाकर हुए ट्रोल, देखें वीडियो

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यूएई में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 5-0 से क्लीनस्वीप करते हुए इस सीरीज को अपने नाम किया था.

यासिर शाह Tik-Tok पर महिला फैन के साथ वीडियो बनाकर हुए ट्रोल (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यूएई में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 5-0 से क्लीनस्वीप करते हुए इस सीरीज को अपने नाम किया था. पाकिस्तान के इस तरह शर्मनाक तरीके से सीरीज गवानें के बाद हर ओर उनकी जमकर आलोचना हो रही है, वहीं पाकिस्तानी टीम के इस प्रदर्शन के बाद वहां के लोग अपनी क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों पर भी सवाल उठा रहे हैं.

इसी बीच टीम की हार के बाद पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह (Yasir Shah) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जी हां इस वीडियो में यासिर शाह अपनी एक महिला फैन के साथ एक Tik-Tok सोशल मीडिया एप्प में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में यासिर अपनी महिला फैन के साथ 'मैं सिर्फ तेरा रहूंगा' गाने पर एक्टिंग करते दिख रहे हैं. इस खबर की जानकारी पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने खुद दी है.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा- विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान पर होगी नजर

Geo TV के मुताबिक पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) ने कहा, 'यासिर शाह इस वीडियो को लेकर बेहद शर्मिंदा हैं. मैं उनसे एयरपोर्ट पर मिला और लगभग 5 से 10 मिनट तक बात की. हालांकि ये पूरा वाकया मासूमियत भरा है.' ज्ञात हो कि यासिर शाह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा था. यासिर शाह ने इस पांच मैचों की सीरीज में मात्र चार विकेट ही ले पाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Preview: पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Live Streaming In India: आज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त